Asia Cup 2023: सभी टीमों के शानदार फिनिशर की रेटिंग उनके फॉर्म को देखते हुए
ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और सुपर 4 में अपनी जगह बनाई।
अद्यतन - सितम्बर 6, 2023 6:47 अपराह्न
2- शादाब खान (पाकिस्तान, 8.5/10)

शादाब खान को पाकिस्तान टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में गिना जाता है। वो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी काफी अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते है। उन्होंने नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम के लिए कई महत्वपूर्ण रन बनाए हैं।
वनडे में शादाब खान का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। एशिया कप 2023 से पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली थी जिसमें शादाब खान ने बल्लेबाजी से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
एशिया कप 2023 के बचे हुए मुकाबले में शादाब खान को और भी अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।