Asia Cup 2023: सभी 6 टीमों के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट यह रही
एशिया कप 2023 का फाइनल मैच 17 सितंबर को होगा।
अद्यतन - अगस्त 30, 2023 4:22 अपराह्न
2- डुनिथ वेललेज (20 साल, 233 दिन, श्रीलंका)

पाकिस्तान के साथ-साथ एशिया कप 2023 श्रीलंका में भी खेला जाना है। एशिया कप 2022 टी-20 प्रारूप में खेला गया था जिसमें श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी। श्रीलंका को उन्हीं के घर में मात देना इतना आसान नहीं होगा।
टीम के पास कई अच्छे बल्लेबाज है जो कभी भी अपनी शानदार बल्लेबाजी से मुकाबला का रुख मोड़ सकते हैं। हालांकि टीम के लिए चिंता का विषय चोटिल हुए गेंदबाज है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो इस समय श्रीलंका टीम में चोटिल हो रखे हैं।
अनुभवी स्पिनर वानिन्दु हसारंगा भी चोटिल है। हालांकि टीम ने एक युवा स्पिनर को चुना है जो एशिया कप 2023 में अच्छी गेंदबाजी करने को देखेंगे। इनका नाम है डुनिथ वेललेज। डुनिथ वेललेज ने अभी तक श्रीलंका की ओर से 9 वनडे मुकाबले में 9 विकेट हासिल किए हैं। हाल ही में समाप्त हुई लंका प्रीमियर लीग 2023 में भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। तब देखना यह है कि एशिया कप 2023 में वो कैसा प्रदर्शन करते हैं।