Asia Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट
टॉप-5 रन स्कोरर में दो भारतीय बल्लेबाज भी हैं शामिल।
अद्यतन - अगस्त 23, 2023 4:32 अपराह्न

एशिया कप (Asia Cup) का आगामी संस्करण 30 अगस्त से शुरू होने वाला है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में संयुक्त रूप से श्रीलंका और पाकिस्तान में खेला जाएगा। चार मैच पाकिस्तान में जबकि बाकी के मुकाबले श्रीलंका में आयोजित होंगे। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल ने इसके लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वहीं श्रीलंका और अफगानिस्तान को स्क्वॉड की घोषणा अभी करनी है।
इस बार यह टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में खेला जाएगा। इस आर्टिकल में हम एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में (वनडे प्रारूप) पांच सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर चर्चा करेंगे। तो आइए देखते हैं कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल।
5. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट की 21 पारियों में 745 रन बनाए हैं। इस बार एशिया कप में उनसे टीम इंडिया को काफी उम्मीदें होंगी।