Asia Cup 2023: अफगानिस्तान टीम से बाहर किए जाने पर Naveen-ul-Haq ने इंस्टाग्राम पर निकाली भड़ास, तो उधर फैंस ने भी कर डाला जमकर ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: अफगानिस्तान टीम से बाहर किए जाने पर Naveen-ul-Haq ने इंस्टाग्राम पर निकाली भड़ास, तो उधर फैंस ने भी कर डाला जमकर ट्रोल

नवीन-उल-हक को एशिया कप 2023 के लिए अफगानिस्तान की टीम में नहीं चुना गया है।

Naveen Ul Haq (Pic Source-Twitter)
Naveen Ul Haq (Pic Source-Twitter)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने हाल ही में आगामी एशिया कप 2023 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। आपको बता दें, एशिया कप के आगामी संस्करण का आगाज 30 अगस्त से पाकिस्तान बनाम नेपाल भिड़ंत के साथ मुल्तान में हो रहा है।

इस साल यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है, हालांकि इसका आधिकारिक मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ही रहेगा। इस बीच, आगामी एशिया कप 2023 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) की टीम घोषणा से क्रिकेट फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा, क्योंकि स्टार तेज गेंदबाज Naveen-ul-Haq को टीम में जगह नहीं मिली।

Naveen-ul-Haq ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

एशिया कप 2023 के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद, नवीन-उल-हक ने सोशल मीडिया पर एक डबल मीनिंग वाली पोस्ट शेयर की, जो इस समय काफी सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “चाहे आपकी आंखें अंधेरे के साथ कितनी भी अच्छी तरह तालमेल बिठा लें, आप इसे रोशनी समझने की गलती कभी नहीं करेंगे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naveen ul haq Murid (@naveen_ul_haq)

इस बीच, नवीन-उल-हक को एशिया कप 2023 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में न देख कई प्रशंसकों को निराशा हुई, क्योंकि उन्हें इस टूर्नामेंट में नवीन और विराट कोहली के बीच मुकाबला देखने का मौका नहीं मिलेगा। फैंस को नवीन बनाम कोहली भिड़ंत देखने का बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2023 में एक-दूसरे पद टूट पड़े थे। जिसके बाद गौतम गंभीर भी विवाद में कूद पड़े और यह मामला काफी दिनों तक खबरों में रहा।

यहां पढ़िए: बाबर आजम से लेकर विराट कोहली तक, एशिया कप 2023 में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

यहां देखिए 2023 एशिया कप के लिए अफगानिस्तान की टीम–

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, रियाज हसन, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, आई अलीखेल, राशिद खान, गुलबदीन नाईब, करीम जनत, अब्दुल रहमान, एस अशरफ, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, एस सफी और फजलहक फारूकी

यहां देखिए फैंस ने कैसे नवीन को ड्रॉप किए जाने पर प्रतिक्रिया दी –

https://twitter.com/Vijayvk_18/status/1695854278219641034?

https://twitter.com/imnot_umer/status/1696042038373110075?

https://twitter.com/Gaurav23409/status/1695766991653773737

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?