Asia Cup 2025, BAN vs AFG: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए रखा 155 रनों का लक्ष्य

Asia Cup 2025, BAN vs AFG: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए रखा 155 रनों का लक्ष्य

बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

Bangladesh vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)
Bangladesh vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)

यूएई में जारी एशिया कप में आज 16 सितंबर, मंगलवार को 9वां मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच, अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अफगान टीम के सामने जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम के लिए तंजिद हसन तमिम ने 52 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद दास एंड कंपनी ने निर्धारित 20 ओवरों पांच विकेट के नुकसान पर कुल 154 रन बनाए हैं।

इससे पहली टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन (30) और तंजिद हसन तमिम (52) ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। हालांकि, कप्तान लिटन दास आज सिर्फ 9 रन रन ही बना पाए। साथ ही टीम के लिए तौहीद हृदौय ने 26 व शमिम हुसैन ने 11 रनों की पारी खेली। तो वहीं, अंत में जकेर अली 12* और नुरुल हसन 12* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, अफगान टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो कप्तान राशिद खान व नूर अहमद को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को एक सफलता मिली। खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या बांग्लादेश 155 रनों के स्कोर का बचाव कर पाती है या नहीं? बता दें कि टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बांग्लादेश के लिए इस मैच में जीत हासिल करना हर हाल में जरूरी है।

close whatsapp