Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI
इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा और यह पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।
अद्यतन - अगस्त 29, 2023 3:23 अपराह्न
2- सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 25 मुकाबलों में छह शतक और तीन अर्धशतक की बदौलत 1220 रन बनाए थे। उन्होंने एशिया कप में 100 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
श्रीलंका ने 1997 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था और जयसूर्या ने उस सीजन में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी ने चार मुकाबलों में एक शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 204 रन बनाए थे। उन्होंने फाइनल में भारत के खिलाफ 52 गेंद में 63 रनों की तूफानी पारी खेल 240 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया।
गेंदबाजी की बात की जाए तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में 22 विकेट झटके। 1997 की श्रीलंकाई टीम की जीत में जयसूर्या ने चार मुकाबले में 6 विकेट हासिल किए थे और अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।