Asia Cup: भारत ने आठवीं बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया, जाने बाकी टीमों ने कितनी बार जीता यह टूर्नामेंट? - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup: भारत ने आठवीं बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया, जाने बाकी टीमों ने कितनी बार जीता यह टूर्नामेंट?

भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी को 8वीं बार अपने नाम किया।

Asia Cup Winner List (Pic Source-Twitter)
Asia Cup Winner List (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मोहम्मद सिराज ने इस मुकाबले में 6 विकेट अपने नाम किया जिसकी वजह से श्रीलंका टीम 50 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस मुकाबले को 10 विकेट से जीता। इसी के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी को 8वीं बार अपने नाम किया। उन्होंने सात बार इस ट्रॉफी को वनडे प्रारूप में जीता जबकि एक बार टी-20 प्रारूप में।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका है जिन्होंने एशिया कप की ट्रॉफी को छह बार अपने नाम किया है। आज हम आपको बताते हैं 1984 से 2023 तक एशिया कप की विजेता टीमों के बारे में।

यह रही लिस्ट:

1984- भारत ने संयुक्त अरब अमीरात में श्रीलंका को फाइनल में दी थी मात।

1986- श्रीलंका ने अपने घर में मेजबानी करते हुए पाकिस्तान को फाइनल में हराया था।

1988- बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी और फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था।

1990/91- इस टूर्नामेंट की भी मेजबानी बांग्लादेश ने की थी और भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था।

1995- भारत ने संयुक्त अरब अमीरात में फाइनल में श्रीलंका को दी थी शिकस्त।

1997- श्रीलंका ने अपने घर में इस सीजन की मेजबानी करते हुए भारत को फाइनल में हराया था।

2000- यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला गया था जिसमें पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था।

2004- श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी और उन्होंने अपने घर में फाइनल में भारत को मात दी थी।

2008- यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला गया था और फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया था।

2010- भारत ने श्रीलंका को फाइनल में दी थी मात। यह टूर्नामेंट श्रीलंका में खेला गया था।

2012- इस संस्करण का एशिया कप बांग्लादेश में खेला गया था और फाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था।

2014- श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में दी थी मात। इस संस्करण की मेजबानी बांग्लादेश ने की थी।

2018- संयुक्त अरब अमीरात में इस सीजन का एशिया कप खेला गया था जिसमें फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराया था।

2022- श्रीलंका ने पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए इस सीजन के फाइनल में दी मात

2023- भारत ने श्रीलंका को फाइनल में दी मात (मेजबानी- पाकिस्तान/श्रीलंका)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?