एशियन गेम्स 2023: कहां देखें मेन्स टी-20 क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, सभी ब्रॉडकास्टिंग डिटेल्स लीजिए यहां
एशियन गेम्स 2023 में पुरुष क्रिकेट इवेंट 27 सितंबर से शुरू होगा।
अद्यतन - Sep 26, 2023 4:14 pm

चीन के हांगझू में एशियन गेम्स 2023 का आगाज रोमांचक अंदाज में हो चुका है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले देशों के एथलीटों ने विभिन्न खेलों में अपना शानदार कौसल दिखाया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार, 25 सितंबर को फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार, 27 सितंबर से शुरू होगी। पहले मैच में नेपाल झेजियांग क्रिकेट मैदान पर मंगोलिया से भिड़ेगा। महिला क्रिकेट की तरह पुरुष क्रिकेट इवेंट भी टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को ICC T20I टीम रैंकिंग में अपने स्थान के आधार पर क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश मिला है। क्वार्टर फाइनल मुकाबला मंगलवार, 3 अक्टूबर को शुरू होगा, जिसमें भारत का मुकाबला क्वालीफाइंग टीमों में से एक से होगा। स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मैच 7 अक्टूबर को होने वाला है। अफगानिस्तान मंगोलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल क्वालीफायर खेलेगा। बाकी नौ टीमों को तीन-तीन के तीन ग्रुप में बांटा गया है।
आईसीसी रैंकिंग के अनुसार टूर्नामेंट की टॉप पांच टीमें 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में भी हिस्सा ले रही हैं। इन पांच क्रिकेट खेलने वाले देशों की पहली टीम के खिलाड़ी एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे। हांग्जो में खेले जा रहे एशियन गेम्स के लिए में एक अलग टीम को चुना गया है। हालांकि इसमें भी ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जिनके पास अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव है और वे इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
क्रिकेट प्रेमी यह देखने का इंतजार कर रहे होंगे कि इस एशियन गेम्स के दौरान मंगोलिया नेपाल जैसी छोटी टीमें कैसा प्रदर्शन करती है। ऐसे में अब भारत के फैंस के मन में ये सवाल है कि एशियन गेम्स का वो टीवी पर कहां देख पाएंगे?
एशियन गेम्स 2023, पुरुष क्रिकेट कार्यक्रम: ब्रॉडकास्ट डिटेल्स
| देश | लाइव ब्रॉडकास्ट | लाइव स्ट्रीमिंग |
| भारत | Sony Sports Network | Sony Liv |
एशियन गेम्स 2023 के लिए पुरुषों की पूरी टीम:
एशियन गेम्स 2023 के लिए भारत की पुरुष टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप
एशियन गेम्स 2023 के लिए पाकिस्तान पुरुष टीम: कासिम अकरम (कप्तान), ओमैर बिन यूसुफ (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अराफात मिन्हास, अरशद इकबाल, आसिफ अली, हैदर अली, खुशदिल शाह, मिर्जा ताहिर बेग, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद अखलाक (विकेटकीपर), रोहेल नजीर, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम, उस्मान कादिर।
एशियन गेम्स 2023 के लिए श्रीलंका पुरुष टीम: लसिथ क्रोसपुले, शेवोन डैनियल, ओशेन बंडारा, सहान अराचिचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, लाहिरू उदारा (विकेटकीपर), रविन्दु फर्नांडो, रानीथा लियानाराच्ची, नुवानीदु फर्नांडो, सचिथा जयतिलके, विजयकांत व्यासकांत, निमेश विमुक्ति , लाहिरू समराकून, नुवान तुषारा, इसिथा विजेसुंडेरा
एशियन गेम्स 2023 के लिए बांग्लादेश पुरुष टीम: सैफ हसन (कप्तान), जेकर अली, यासिर अली, मृत्युंजय चौधरी, परवेज हुसैन इमोन, जाकिर हसन, रकीबुल हसन, मोसादेक हुसैन, रिशाद हुसैन, शहादत हुसैन, तनवीर इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, सुमोन खान, रिपन मोंडोल, तंजीम हसन साकिब