8 साल बाद एशियाई खेलों में हुई क्रिकेट की वापसी, टी-20 फॉर्मेट में होंगे सभी मैच

साल 2014 में हुए एशियाई खेलों में भी क्रिकेट शामिल रहा। तब पुरुषों में श्रीलंका और महिलाओं में पाकिस्तान की टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।

Advertisement

Bat and Ball. (Photo Source: Getty Images)

क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। एशियाई खेलों में 8 साल बाद क्रिकेट की वापसी हुई है। मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट 10 सितंबर से 25 सितंबर, 2022 तक हांग्जो, झेजियांग, चीन में होगा और इन खेलों के मुकाबले 5-6-शहरों में खेले जाएंगे। तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी और फुटबॉल जैसे ओलंपिक खेलों सहित कुल 61 डिसप्लिन्स के साथ 40 खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

क्रिकेट 8 साल के लंबे समय के बाद प्रतियोगिता में वापस आ गया है और यह टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। प्रतियोगिता के 2014 संस्करण में पुरुषों और महिलाओं दोनों वर्ग में क्रिकेट खेला गया। पुरुषों की स्पर्धा में, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 68 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि बांग्लादेश कांस्य पदक जीतकर, तीसरे स्थान पर रहा।

पाकिस्तान ने महिला स्पर्धा में बांग्लादेश को हराकर स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका ने तीसरा स्थान हासिल किया और बाद में कांस्य पदक हासिल किया। इस बीच, ई-स्पोर्ट्स और ब्रेकडांसिंग जैसे इवेंट 2022 एशियाई खेलों में पूर्ण पदक के खेल के रूप में शुरू होने वाली हैं। आयोजनों को इस साल ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) से मंजूरी मिली।

हर एशियाई खेलों में भारत ने कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता है

इस बीच, भारत एशिया ओलंपिक परिषद (OCA) के दक्षिण एशियाई क्षेत्र का सदस्य है। भारत उन 7 देशों में से इकलौता है, जिसने एशियाई खेलों के सभी संस्करणों में हिस्सा लिया है। भारत ने हर एशियाई खेलों में कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता है। साल 1990 में हुए एशियाई खेलों को छोड़ दिया जाए तो भारत ने हमेशा पदक तालिका के टॉप-10 में स्थान बनाया है।

भारत ने अब तक एशियाई खेलों में 139 स्वर्ण, 178 रजत और 299 कांस्य पदक जीते हैं। भारत का पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन रहा था। ऐसे में उसकी कोशिश इस साल एशियाई खेलों की पदक तालिका में भी उल्लेखनीय वृद्धि करने की होगी। साल 2022 में एशियाई खेलों के 19वें संस्करण का आयोजन होना है। इस साल ओशिनिया देशों के 300 से अधिक एथलीट्स को भी इन खेलों में प्रतिस्पर्धा करने का मौका दिया गया है। एशियाई खेलों में पहली बार ओशिनियाई देशों के एथलीट्स हिस्सा लेंगे।

Advertisement