IND vs NEP, Quarter Final 1 Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NEP, Quarter Final 1 Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

भारत ने बेहतर रैंकिंग की वजह से सीधे एशियन गेम्स के क्वालिफायर मैचों के लिए क्वालिफाई किया है। 

Asian Games 2023 Cricket: Quarter Final 1 (Image Credit- Twitter)
Asian Games 2023 Cricket: Quarter Final 1 (Image Credit- Twitter)

INDIA vs NEPAL Match Prediction: चीन में जारी 19वें एशियन गेम्स में 3 अक्टूबर, मंगलवार को भारत और नेपाल के बीच पहला क्वार्टरफाइनल मैच खेला जाएगा। बता दें कि इस मुकाबले के लिए भारत ने सीधे क्वालिफाई किया है तो वहीं नेपाल ने क्वालिफायर्स मैचों में शानदार प्रदर्शन कर, यहां तक का सफर तय किया है, जिसमें मंगोलिया के खिलाफ 273 रनों से मिली जीत भी शामिल है। तो आइए जानते हैं कि इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है।

मैच जानकारी (Match Details):

तारीख व दिन– 3 अक्टूबर, मंगलवार

स्थान- पिंगफैंग कैंपस क्रिकेट फील्ड, हांगझोउ

मैच शुरू होने का समय– सुबह 6.30 बजे से

किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– भारत

मैच के लिए दोनों टीमों (IND vs NEP) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

भारत (IND):

यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दूबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाॅशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार।

नेपाल (NEP):

कुशल भुरतेल, आसिफ शेख, कुशल मल्ला, रोहित पौडेल (कप्तान), दिपेंद्र सिंह, विनोद भंडारी (विकेटकीपर), सुंदीप जोरा, गुलशन झा, सोमपाल कामी, अबिनाश बोहरा और संदीप लामिचाने।

IND vs NEP पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

पिंगफैंग कैंपस क्रिकेट फील्ड में अभी तक जितने मैच हुए हैं उनमें रनों की बारिश देखने को मिली है। मैदान पर टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना कप्तानों का शानदार फैसला हो सकता है। 220 रनों के टारगेट का आसानी से बचाव किया जा सकता है।

INDIA vs NEPAL मैच प्रिडिक्शन, भारतीय टीम जीत सकती है मैच:

भारत मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है और पावरप्ले में टीम 50 से 60 और कुल स्कोर 225 से 245 रनों के बीच बना सकती है। मैच में भारत की जीत होगी।

तो वहीं दूसरी स्थिति में नेपाल मैच में टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है और पावरप्ले में टीम 30 से 40 और कुल स्कोर 155 से 175 रनों के बीच बना सकती है। मैच में भारत की जीत होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?