रिकी पोंटिंग सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने जॉनी बेयरस्टो के विवादित स्टंपिंग को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिकी पोंटिंग सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने जॉनी बेयरस्टो के विवादित स्टंपिंग को लेकर दिया बड़ा बयान

एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रनों से मात दी।

Ricky Pointing and Jonny Bairstow (Pic Source-Twitter)
Ricky Pointing and Jonny Bairstow (Pic Source-Twitter)

एशेज 2023 के दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रनों से मात दी। इस मुकाबले में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले और साथ ही जॉनी बेयरस्टो भी विवादित स्टंपिंग का शिकार हुए। अब इसी को लेकर तमाम लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, दूसरे टेस्ट के दौरान जॉनी बेयरस्टो काफी अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हो गए थे। कैमरून ग्रीन की एक गेंद को जॉनी बेयरस्टो ने आराम से छोड़ा। इंग्लिश खिलाड़ी को लगा कि ओवर हो चुका है और वो आराम से क्रीज छोड़कर आगे बढ़ने लगे। इतनी देर में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गेंद को स्टंप्स की ओर फेंका और जॉनी बेयरस्टो रनआउट हो गए। तमाम लोगों को लगा कि एलेक्स कैरी ने ऐसा करके क्रिकेट के नियम का उल्लंघन किया है।

खुद जॉनी बेयरस्टो तीसरे अंपायर के फैसले से नाखुश थे जिन्होंने उन्हें आउट करार दिया था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने कहा कि जॉनी बेयरस्टो ने बहुत ही ढीला क्रिकेट खेला। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने माइकल एथरटन के बयान पर स्काई स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘जब जॉनी बेयरस्टो झुके और गेंद एलेक्स कैरी के पास गई तब खेल एक्टिव था। जॉनी बेयरस्टो ने विकेट छोड़ा और वो आउट हो गए। एलेक्स कैरी ने बहुत ही स्मार्ट काम किया।’

रिकी पोंटिंग ने भी रखा अपना पक्ष

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपना पक्ष रखा और कहा कि, ‘जॉनी ने बहुत ही गलत समय पर यह चीज की और इसका उन्हें फल भुगतना पड़ा। एशेज टेस्ट मैच में विकेट खोना सच में बहुत ही गलत बात है।’

ऑस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब दूसरे टेस्ट मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड को 43 रनों से हराया। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 6 जुलाई से शुरू हो रहा है। 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया इस समय 20 से आगे है। अब इंग्लैंड को यहां से तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से अभी तक सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बेन स्टोक्स भी काफी अच्छे फॉर्म में आ चुके हैं और तीसरे टेस्ट को वो अपने नाम जरूर करना चाहेंगे।

close whatsapp