केएल राहुल की पारी पर दिल दे बैठी अथिया शेट्टी - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल की पारी पर दिल दे बैठी अथिया शेट्टी

केएल राहुल का ये शतक 3 साल बाद आया है।

Getty Images
Getty Images

टीम इंडिया के बल्लेबाजा केएल राहुल ने लॉर्ड्स में इतिहास रच दिया, जहां उनके दमदार शतक के बदौलत भारत ने मैच में पकड़ बना ली है। वहीं दूसरी ओर राहुल के साथ -साथ अब अथिया शेट्टी का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, साथ इस पोस्ट के बाद इन दोनों के अफेयर की खबरों को बल मिलना शुरू हो गया है।

क्या है राहुल को लेकर अथिया शेट्टी का पोस्ट

दरअसल, कल केएल राहुल के शतक मारते ही हर कोई खुशी से झूम उठा, इस बीच उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी अपने आप को नहीं रोक पाई। जहां अथिया ने सोशल मीडिया के जरिए राहुल के शतक की खुशी का इजहार किया, वहीं उनका ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

*अथिया शेट्टी ने बनाया राहुल के शतक का वीडियो।
*फिर उसे इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लोगों के साथ किया साझा।
*स्टोरी पर दिल का इमोजी लगाकर केएल राहुल को किया टैग।

केएल राहुल को लेकर ये था अथिया शेट्टी का पोस्ट

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

सुनील शेट्टी भी हो गए राहुल की पारी के फैन

अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी केएल राहुल के शतक का जश्न मनाया, जहां उन्होंने भी तकनीक का सहारा लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया।

*सुनील शेट्टी ने भी किया केएल के शतक का वीडियो शेयर।
*वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- क्रिकेट के मक्का में शतक, बधाई हो बाबा।
*सुनील शेट्टी के वीडियो पर केएल राहुल ने भी दिया जवाब।

एक नजर सुनील शेट्टी के पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

केएल राहुल ने किया सुनील शेट्टी के वीडियो पर कमेंट

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

लंबे समय से चर्चा में है राहुल और अथिया

भारतीय टीम के सुपर स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खिया बटोर रहे हैं। वहीं अब अथिया और सुनील शेट्टी के इस पोस्ट ने इन रिश्ते पर एक तरीके से मोहर लगा दी है। वहीं हाल ही में ये कपल इंग्लैंड में भी घूमता हुआ स्पॉट किया गया था।

close whatsapp