बल्लेबाज केएल राहुल के नाबाद 97 रनों ने कर दिया, अथिया भाभी के दिल को क्लीन बोल्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज केएल राहुल के नाबाद 97 रनों ने कर दिया, अथिया भाभी के दिल को क्लीन बोल्ड

ऑस्ट्र्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल ने खेली थी नाबाद 97 रनों की पारी।

Athiya Shetty And KL Rahul (Image Credit- Instagram)
Athiya Shetty And KL Rahul (Image Credit- Instagram)

कल रात वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को करारी मात दी, वहीं इस मुकाबले में केएल राहुल ने फिर से साबित कर दिया की वो भरोसे लायक बल्लेबाज हैं। केएल ने टीम को जीतवा कर ही दम लिया, वहीं उनकी पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। तो दूसरी ओर अथिया शेट्टी भी एक बार फिर से राहुल की कायल हो गई।

केएल राहुल को मिला विराट कोहली का साथ

जी हां, टीम इंडिया की बल्लेबाजी में काफी खराब शुरूआत हुई थी, टीम के 2 रन पर ही 3 विकेट गिर गए थे। जिसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने टीम इंडिया की पारी को संभाला और जीत की कहानी लिखी। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 85 रन निकले और फिर से उन्होंने भी साबित कर दिया की आज भी वो चेज मास्टर ही हैं।

अथिया भाभी का दिल जीत लिया फिर से केएल राहुल ने

*ऑस्ट्र्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल ने खेली थी नाबाद 97 रनों की पारी।
*जिसके बाद उनकी वाइफ अथिया शेट्टी ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो किया शेयर।
*अथिया ने केएल की बल्लेबाजी वाला वीडियो किया था इंस्टा स्टोरी पर शेयर।
*साथ ही अथिया ने स्टोरी के ऊपर इंग्लिश में लिखा था- Best Guy Ever

अथिया शेट्टी की इंस्टा स्टोरी के वीडियो से ली गई तस्वीर

ये पूरा वीडियो है केएल राहुल के पारी खत्म करने का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

अब कब होगा टीम इंडिया का अगला मैच?

दूसरी ओर टीम इंडिया का अब अगला मैच अफगानिस्तान से होगा, जो 11 अक्टूबर के दिन दिल्ली में खेला जाएगा। जहां इस मैच में सभी फैन्स को विराट कोहली और नवीन-उल-हक के आमने-सामने होने का इंतजार होगा, दोनों ही खिलाड़ियों के बीच आईपीएल में काफी लड़ाई हुई थी और बवाल भी मचा था। वहीं आज वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड टीम का सामना नीदरलैंड से हो रहा है, न्यूजीलैंड ने अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ जीता था और नीदरलैंड को पहले मैच में ही पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?