घरेलू मैदान पर केएल बने शतकवीर, अथिया भाभी के दिल पर जा लगा रनों से भरा तीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

घरेलू मैदान पर केएल बने शतकवीर, अथिया भाभी के दिल पर जा लगा रनों से भरा तीर

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 410 रन बनाए।

Athiya Shetty Instagram Story
Athiya Shetty Instagram Story

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 45वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 410 रन बनाए।

नीदरलैंड के खिलाफ खेले जा रहा है इस मुकाबले में भारत की ओर से केएल राहुल ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और 64 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 102 रनों की शानदार पारी खेली। केएल राहुल ने इस मैच में नीदरलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

श्रेयस अय्यर का साथ केएल राहुल ने काफी अच्छी तरह से दिया और इन दोनों खिलाड़ियों के बीच चौथे विकेट के लिए 208 रनों की साझेदारी हुई। इस मैच में भारत ने शुरुआत से ही नीदरलैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ था। जहां एक तरफ रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल ने इस मुकाबले में अर्धशतक जड़े वहीं श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने अपनी टीम के लिए शतकीय पारी खेली।

हालांकि जैसे ही भारतीय पारी खत्म हुई वैसे ही केएल राहुल की पत्नी और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की। उन्होंने केएल राहुल के शतक के सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और उस तस्वीर पर लिखा ‘This Boy ❤️🧿’

Athiya Shetty Instagram Story
Athiya Shetty Instagram Story

नीदरलैंड को मुकाबला जीतने के लिए 411 रनों की जरूरत है

तमाम भारतीय फैंस इस चीज से काफी खुश है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमी फाइनल से पहले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है और सभी को उम्मीद है कि टीम इस बार यह ट्रॉफी अपने नाम जरूर करेगी। फिलहाल नीदरलैंड को अगर भारत के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 50 ओवर में 411 रन बनाने होंगे जो उनके लिए बहुत ही मुश्किल होने वाला है।

केएल राहुल की इस बल्लेबाजी को देख तमाम भारतीय फैंस काफी खुश है। बता दें, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम केएल राहुल का ही होम ग्राउंड है और उन्होंने अपने घर में ही यह शानदार शतक जड़ा और नीदरलैंड के गेंदबाजों की खूब पिटाई की।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?