IPL 2022: ऑक्शनर ह्यूज एडमीडस की तबियत में हुआ सुधार, वीडियो जारी कर दिया संदेश
आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन के दौरान नीलामीकर्ता ह्यूज एडमीडस की तबियत बिगड़ी थी।
अद्यतन - फरवरी 13, 2022 6:33 अपराह्न

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में नीलामी का संचालन कर रहे ऑक्शनर ह्यूज एडमीडस के लिए 12 फरवरी का दिन अच्छा नहीं रहा। एडमीड्स के साथ मेगा ऑक्शन के पहले दिन दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गयी। जिसको देखकर ऑक्शन कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग सदमें में रह गए। दरअसल ऑक्शनर एडमीडस तबियत बिगड़ने के कारण इवेंट के बीच में पोडियम से गिर गए। जिसके बाद एडमीड्स को चिकित्सा की सहयता दी गयी।
जिस वजह से कार्यक्रम कुछ समय तक रुका रहा। इस घटना के बाद चारु शर्मा ने ऑक्शन की बागडोर संभाली। हालांकि एडमीडस अभी ठीक हैं लेकिन वो दूसरे दिन की नीलामी में शामिल नहीं हो पाए। इस बीच आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर पेज द्वारा नीलामीकर्ता का एक वीडियो संदेश साझा किया गया। जिसमें वो अपने शुभचिंतको और प्रशंसकों के लिए आभार व्यक्त करते नजर आ रहें हैं।
‘मुझे खेद है मैं नीलामी में नहीं आ सका’- एडमीडस
ऑक्शनर ह्यूज ने कहा कि वह अब ठीक हैं। लेकिन वो दूसरे दिन कार्यभार को संभालने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने सौ प्रतिशत देने के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं। उन्होंने अपने शुभचिंतको और प्रशंसकों के लिए आभार व्यक्त किया और साथ ही कम समय में चारु शर्मा द्वारा कार्यभार संभालने के लिए उनको धन्यवाद दिया।
उन्होंने वीडियो में कहा कि, “अब मैं बिलकुल ठीक हूं। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी। मुझे खेद है कि मैं नीलामी में नहीं आ सका। क्यूंकि मुझे पता था मैं अपने सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाऊंगा। जो आईपीएल में बोली लगाने वालों और खिलाड़ियों के लिए अनुचित होता। इसके अलावा इतने कम नोटिस पर कार्यभार संभालने के लिए मैं चारु को धन्यवाद देता हूं।”
Mr. Hugh Edmeades – the IPL Auctioneer – is fine now 😊 and has a message for all. #TATAIPLAuction @TataCompanies pic.twitter.com/U7uzt6PIMw
— IndianPremierLeague (@IPL) February 13, 2022
बता दें एडमीडस 2019 से आईपीएल की नीलामी का संचालन कर रहे हैं। 3 साल पहले उन्होंने रिचर्ड मैडली की जगह ली थी। एडमीडस ने अपनी पहली नीलामी साल 1984 में कराई थी। नीलामीकर्ता की उम्र अभी 60 वर्ष है। एडमीडस अभी तक 2700 से ज्यादा ऑक्शन करा चुके हैं। उन्होंने ऑक्शन हाउस में भी काम किया है उन्होंने वहां 3 लाख से ज्यादा चीजों की बोली लगवाई है।