अगस्त 13- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - अगस्त 13, 2023 7:50 अपराह्न

1- हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर आकाश चोपड़ा ने उठाया सवाल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा इस मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। उनके मुताबिक हार्दिक पांड्या को अपने स्पिनर्स को सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि, ‘आप युजवेंद्र चहल को पावरप्ले में ओवर क्यों दे रहे हैं? अक्षर पटेल ने शुरुआत की और आपने उनसे तीन ओवर गेंदबाजी करवाई। पटेल ने पावरप्ले में रन भी लुटाए।
चहल की बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले ओवर में 13 रन दिए। ऐसा क्यों हो रहा है इसका अंदाजा मुझे नहीं है। मेरे हिसाब से चहल का इससे बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स में करते थे।’
2- आकाश चोपड़ा ने यशस्वी जयसवाल की जमकर प्रशंसा की
चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों की नाबाद पारी खेली। पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने उनकी जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि, ‘मेरे हिसाब से मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल थे। उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में वो जल्द आउट हो गए थे लेकिन इस मैच में वो अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम की ओर से सभी प्रारूपों को मिलाकर कुल चार मैच खेले हैं और दो बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया है।’
3- ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर Ellyse Perry ने अपने Retirement को लेकर तोड़ी चुप्पी
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर एलिसा पेरी ने अपने संन्यास को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उनके मुताबिक इस समय भले ही वो चोटिल हैं लेकिन वो जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगी।
4- चौथे टी-20 मैच में बहुमूल्य अर्धशतक जड़ने के बाद शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान
भारत ने चौथे टी-20 मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। भारत की ओर से इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद पर 77 रन बनाए। यही नहीं उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 165 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। उन्होंने मुकाबला खत्म होने के बाद कहा कि, “अपने मूल सिद्धांतों पर जाना महत्वपूर्ण है। आपको जानना होगा कि आप कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं। मुझे लगा कि मैं तीनों मैचों में से किसी में भी गलती नहीं कर रहा हूं। लेकिन मैं अपनी शुरुआत को बदल नहीं सका। टी20 प्रारूप ऐसा ही है।”
5- चौथे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बावजूद हार्दिक पांड्या अपने टीम के प्रदर्शन से नहीं है खुश
भारत ने चौथे टी-20 मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। हालांकि हार्दिक पांड्या अपनी टीम के बल्लेबाजों से बिल्कुल भी खुश नहीं है। उन्होंने मुकाबला खत्म होने के बाद कहा कि, ‘शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल शानदार थे। उनके स्किल पर कोई शक नहीं है। लेकिन उन्हें बस विकेटों के बीच कुछ समय बिताने की जरूरत थी। आगे बढ़ते हुए, हमें बल्लेबाज के तौर पर जिम्मेदारी लेनी होगी और अपने गेंदबाजों की मदद करनी होगी। मुझे हमेशा लगता है कि गेंदबाज मैच जिताते हैं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दो मैच हम हार गए लेकिन पहले दो मैच हम अपनी गलती के कारण हार गए। हमने इस बारे में बात की कि इस तरह के मैच हमारे कैरेक्टर को कैसे दिखाते हैं। लेकिन लड़कों ने हार को पूरी गंभीरता से लिया। हमने दो मैच खेलें उससे यह पता चलता है कि हमने कड़ी मेहनत की और कुछ अच्छी क्रिकेट खेली।’
6- जिम में जमकर अभ्यास कर रहे हैं ऋतुराज गायकवाड़
युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने बहुत ही कम समय में क्रिकेट की दुनिया में काफी नाम कमाया है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि वो जिम में काफी कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। वो खुद यही चाहते है कि वो बहुत जल्द भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर आए।
7- इरफान पठान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा की
भारत ने चौथे टी-20 मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। भारत की ओर से इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद पर 77 रन बनाए। यही नहीं उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 165 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस युवा खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया कि, ‘गिल ने आज काफी कंट्रोल के साथ बल्लेबाजी की और मैं उनके प्रदर्शन को देखकर काफी खुश हूं।’
8- शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी को लेकर रॉबिन उथप्पा ने दी अपनी प्रतिक्रिया
इस समय यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की कई लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। दरअसल इन दोनों ही खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से तमाम लोगों का दिल जीत लिया था। रॉबिन उथप्पा ने भी इस जोड़ी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस जोड़ी की तुलना सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली से की। बता दें, चौथे टी-20 मुकाबले में इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 165 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी।