अगस्त 16- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Aug 16, 2023 4:53 pm

1. Virat Kohli को लेकर Ravi Shastri ने किया बड़ा खुलासा
एशिया कप 2023 से पहले रवि शास्त्री ने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा है कि 2019 वर्ल्ड कप के दौरान वह विराट कोहली को नंबर चार पर खिलाना चाहते थे।
2. Wahab Riaz ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वहाब रियाज (Wahab Riaz) ने आज 16 अगस्त, बुधवार को क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि वह करीब तीन साल से नेशनल टीम से बाहर चल रहे थे। तो वहीं आज उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।
3. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की Test सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका भेजेगा B-Team
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अगले साल फरवरी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दक्षिण अफ्रीका फरवरी 2024 में होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ने को पूरी तरह तैयार है। बता दें कि ये दो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंडर में खेले जाएंगे। तो वहीं इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका बी टीम को भेजती हुई नजर आएगी।
4. जिस भी टीम के पास बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी हैं उनको हराना इतना आसान नहीं होगा- ओली पोप
ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपने वनडे क्रिकेट टीम से रिटायरमेंट को वापिस ले लिया है। तो वहीं अब वह 8 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। तो वहीं स्टोक्स की वापसी कप टीम के खिलाड़ी ओली पोप ने कहा है कि जिस टीम के पास स्टोक्स जैसा खिलाड़ी है, उसे हराना इतना आसान नहीं होने वाला है।
5. Ravi Shastri ने चुनी भारत की Asia Cup स्क्वॉड
एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का आगाज इस महीने से होने वाला है। जिसको लेकर सभी टीमों ने कमर कस ली है। हालांकि, इस टूर्नामेंट के लिए अभी तक टीम इंडिया (Team India) का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) सहित एक्सपर्ट पैनल ने एशिया कप 2023 के लिए अपनी टीम चुनी है, जिसमें कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
एक्सपर्ट पैनल और Ravi Shastri द्वारा चुनी Asia Cup 2023 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड:
विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, शुभमन गिल, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
6. टेस्ट क्रिकेट में सफल होने के लिए रोहित को मिली पूर्व दिग्गज से अहम सलाह
इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के बैजबाॅल (Bazball) की क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिल रही है। तो वहीं अब इंग्लिश टीम के इस गेम से प्रभावित होकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बड़ी सलाह दी है। कपिल का कहना है कि रोहित को और अधिक आक्रामक होने की जरूरत है।
7. FIFA महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले एलिसा हीली और पैट कमिंस ने Matildas को दी ढेर सारी शुभकामनाएं
इस समय FIFA महिला वर्ल्ड कप खेला जा रहा है और आज यानी 16 अगस्त को Matildas और इंग्लैंड के बीच इस शानदार टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली और पुरुष टीम के कप्तान पैट कमिंस ने Matildas को सेमीफाइनल मैच से पहले ढेर सारी शुभकामनाएं दी। कमिंस ने Matildas को ‘All the Best’ कहा है।
8. England ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा, टीम में हुई इस दिग्गज ऑलराउंडर की वापसी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में इंग्लैंड की ओर से दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी हो रही है। गौरतलब है कि हाल में ही स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट को वापिस लिया है।
9. यह थोड़ी शर्मनाक बात है कि हमने Spencer Johnson को कुछ समय पहले नहीं देखा- Josh Hazlewood
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किए गए स्पेंसर जाॅनसन को लेकर जोश हेजलवुड ने कहा- वह (स्पेंसर जाॅनसन) अपने एक्शन और अपनी गति से एकदम नैचुरल दिखता है। वह इतने सालों में कहां था? यह थोड़ी शर्मनाक बात है कि हमने उसे पहले नहीं देखा, लेकिन वो भी ऐसा महसूस कर रहा है। वह पिछले 12 महीनों में शानदार रहा है।
10. UAE ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए स्क्वॉड की घोषणा की
संयुक्त अरब अमीरात को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इस टी-20 सीरीज का पहला मैच 17 अगस्त को खेला जाएगा। इसी के साथ संयुक्त अरब अमीरात की टीम की घोषणा की गई जिसका कप्तान अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद वसीम को बनाया गया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए यह रही UAE टीम:
मोहम्मद वसीम (कप्तान), अली नसीर, अंश टंडन, आर्यांश शर्मा, आसिफ खान, अयान अफजल खान, बासिल हमीद, एथन डिसूजा, फराजुद्दीन, जश गियानानी, जुनैद सिद्दीकी, लवप्रीत सिंह, मोहम्मद जवादुल्लाह, संचित शर्मा, वृत्य अरविंद और जहूर खान।