नहीं सुधरेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, एक बार फिर मैच जीतने के लिए की बेईमानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

नहीं सुधरेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, एक बार फिर मैच जीतने के लिए की बेईमानी

9 अक्टूबर को पर्थ के WACA में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से मात दी।

mathew wade (pic source-twitter)
mathew wade (pic source-twitter)

9 अक्टूबर को पर्थ के WACA में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से मात दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड (फील्डिंग में दखलंदाजी करना) होने से बाल-बाल बचे।

दरअसल पारी का 17वां ओवर फेंकने आए मार्क वुड की एक गेंद पर वेड ने बल्ला घुमाया लेकिन गेंद बल्ले के ऊपर लगकर हवा में चली गई। वुड खुद वहां नीचे इस गेंद को पकड़ने आए लेकिन उनके और गेंद के बीच में वेड आ गए। अब ये वेड द्वारा जान बूझकर किया गया या गलती से हो गया ये कह पाना मुश्किल है।

ये रही वीडियो:

https://twitter.com/GemsOfCricket/status/1579075821712867328?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1579075821712867328%7Ctwgr%5E566f3f83676081a0ddbe3f05ec924ac855e8abd1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Faus-vs-eng-matthew-wade-escapes-dismissal-as-england-do-not-appeal-for-obstructing-the-field%2F

मुकाबले के बाद जोस बटलर ने वेड मामले में कहा कि, ‘मुझे नहीं पता चला कि आखिर हुआ क्या? उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं अपील करना चाहता हूं, लेकिन मैंने यह सोचा कि अभी हमें काफी लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया में रहना है और इस दौरे की शुरुआत ऐसे करना सही नहीं रहेगा।’

इंग्लैंड ने जीत के साथ किया सीरीज का आगाज

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 32 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 51 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नैथन एलिस ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स और मार्कस स्टोनिस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 200 रन ही बना पाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 44 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके। सैम करन और रीस टॉपली ने 2-2 विकेट अपने नाम किए जबकि आदिल राशिद ने 1 विकेट चटकाया।

एलेक्स हेल्स को उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 12 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा।

close whatsapp