AUS vs PAK: देखें ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का Video Highlights of the Day - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: देखें ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का Video Highlights of the Day

खेल के तीसरे दिन 53वें ओवर के दौरान घटी ये घटना

AUS vs PAK 2023 (Image Credit- TwitterX)
AUS vs PAK 2023 (Image Credit- TwitterX)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच जारी बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक मजेदार घटना घटी है। बता दें कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 53वें ओवर के दौरान एक ऐसी मजेदार घटना घटी, जिसकी वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई।

इस वीडियो में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली को दर्शकदीर्घा में बैठे क्रिकेट फैंस के साथ मजे करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि हसन अली 53वें ओवर की चौथी गेंद के बाद बाउंड्री के पास कुछ कसरत करने लगते हैं, तो वहीं 29 वर्षीय खिलाड़ी को देख फैंस भी उनकी तरह हू-ब-हू नकल करने लगते हैं। तो वहीं जैसे ही मैदान पर हसन अली ने ऐसा किया, तो ये वीडियो कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गई।

देखें इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान दूसरा टेस्ट मैच, तीसरे दिन का हाल:

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो तीसरे दिन की शुरूआत में पाकिस्तान ने 194/6 से आगे खेलना शुरू किया और पारी में 70 रन जोड़े व पहली पारी में कुल 264 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान के लिए पहली पारी में अब्दुल्ला शफीक ने 62 तो कप्तान शान मसूद ने 54 रनों की पारी खेली।

दूसरी ओर, दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 62.3 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय एलेक्स कैरी 16* रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं दूसरी पारी में पाकिस्तान की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें- AUS vs PAK 2023-24: बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान सामने आई अजीबोगरीब घटना; इस कारण तीसरे दिन के खेल के शुरू होने में हुई देरी

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?