AUS vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, शादाब खान बाहर, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, शादाब खान बाहर, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बैंगलोर में खेला जा रहा है।

AUS vs PAK (Photo Source: X/Twitter)
AUS vs PAK (Photo Source: X/Twitter)

AUS vs PAK: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (Australia) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 20 अक्टूबर को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में खेला जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान टीम ने एक ही बदलाव किया है शादाब खान की जगह टीम में उस्मा मीर नजर आएंगे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है।

AUS vs PAK: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिश, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड

पाकिस्तान (Pakistan):

अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सउद शकील, इफ्तिखार अहमद, उस्मा मीर, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद नवाज

पिछले मैच में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन..?

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए श्रीलंका को 5 विकेट से शिकस्त दी थी। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवरों में 209 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

वहीं पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में भारत के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवरों में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने 30.3 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

जाने कैसा रहेगा बैंगलोर की पिच का हाल-

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। पिच फ्लैट रहेगी और अच्छा बाउंस प्रदान करेगी जिससे बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनर बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 310 रन है। इस मैदान में रन चेज करने वाली टीम ज्यादा सफल हुई है।

यहां पढ़े- Australia vs Pakistan Dream 11 Prediction

close whatsapp