डेविड वॉर्नर के आंकड़ों को लेकर ब्रॉडकास्टर से हुई भारी गलती, ट्विटर पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 91 ओवर में 3 विकेट खोकर 386 रन बना लिए हैं।
अद्यतन - Dec 27, 2022 3:43 pm

ऑस्ट्रेलिया टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने 100वें टेस्ट मुकाबले में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए तमाम दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला और किसी को नहीं बख्शा।
बता दें, पिछले कुछ समय से डेविड वॉर्नर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और उनकी जमकर आलोचना हो रही थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन पारी खेलते हुए सभी आलोचकों की बोलती बंद कर दी। हालांकि इस पारी के बावजूद तमाम लोग ब्रॉडकास्टर की एक गलती के लिए उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें, फॉक्स स्पोर्ट ने डेविड वॉर्नर के टेस्ट, वनडे और टी-20 आंकड़ों को दिखाया। डेविड ने टेस्ट में 7922 रन बनाए हैं, वनडे में उन्होंने 6007 रन जड़े हैं और टी-20 में उनके नाम 2894 रन है। हालांकि रनों का आंकड़ा दिखाने की जगह ब्रॉडकास्टर ने विकेट का आंकड़ा दिखाया जिसके बाद ट्विटर में तमाम लोगों ने इसका जमकर लुफ्त उठाया।
तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
unlikely that Warner's wicket taking records will ever be matched pic.twitter.com/GYgoUS2cLc
— BND For All 🌞 (@BigNonVeganDave) December 26, 2022
#AUSvsSA
David Warner will not just forever remain the greatest bowler/highest wicket taker of all time (past/present/future) in the world, he alone will also be better than the next 100 bowlers at any point in time.
Just needs to work on his avg though:)@LiebCricket https://t.co/j9NtmIBim2— Praveen Verma (@Praveen09166903) December 27, 2022
Just pray he gets the necessary 78 wickets in the next test to make the magical 8000🤞🙏
— balloony (@Colonel_Zoeller) December 26, 2022
Wow. Such a great cricketer of our generation. In fact he is so great, that after bowling out the opposition twice every match, he even asked the spectators to go in and have a bat. And then he bowled them out too!!! What greatness!!!
— Make the economy great again (@plutus_god) December 26, 2022
100 test matches. 20 wickets per match. That's a total of 2000 wickets. Incredible how he was able to take 7922 wickets out of 2000. Avg's a bit on the higher side though. Lol 🤣 conceded a few runs too, didn't he
— Derek AB (@DerekAB2) December 26, 2022
Real magician in my book , so many wickets without anyone even seeing them.
— Sheldon Cooper- FTW (@Bazingaaa24) December 26, 2022
डेविड वॉर्नर के अलावा स्टीव स्मिथ ने 85 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 91 ओवर में 3 विकेट खोकर 386 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 48 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 48* रन पर खेल रहे हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज 22 गेंदों में एक चौके की मदद से 9* रन बना चुके हैं। दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।
पहला मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था और अब इस दूसरे टेस्ट को भी वो जीतना चाहेंगे। बता दें, मिचेल स्टार्क के बाद अब डेविड वॉर्नर भी चोटिल हो गए हैं वहीं दक्षिण अफ्रीका लुंगी एन्गिडी की चोट को लेकर अभी काफी परेशान होंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है जबकि दूसरे स्थान पर भारत है।
तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है और इन तीनों ही टीमों के बीच टॉप 2 में पहुंचने की जबरदस्त जंग चल रही है। ऑस्ट्रेलिया अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत जाती है तो उनका फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।