AUS v SA: 'टेस्ट क्रिकेट का कोई मुकाबला नहीं है'- पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के बाद फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS v SA: ‘टेस्ट क्रिकेट का कोई मुकाबला नहीं है’- पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के बाद फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

पहली दिन की सामप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया अभी भी साउथ अफ्रीका से 7 रन पीछे हैं। 

Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter)

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का आज 17 दिसंबर को पहला दिन था। बता दें कि यह मैच ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध गाबा मैदान पर खेला जा रहा है।

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद फैंस को वही देखने को मिला जिसके लिए गाबा का मैदान जाना जाता है। पहले ही दिन गेंदबाजी के अनुकूल इस पिच पर 15 विकेट गिरे, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। साउथ अफ्रीका मैच के पहले दिन ही ऑल आउट हो गई।

टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनने का फैसला ऑस्ट्रेलिया टीम के पक्ष में गया और डीन एल्गर की अगुवाई वाली प्रोटियाज टीम मैच के पहले ही दिन 152 रनों पर सिमट गई। अफ्रीका के सात खिलाड़ी दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाए। मैच में अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 64 रन विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेन ने बनाए। इसके अलावा टीम के पूर्व कप्तान तेंबा वाबुमा ने 38 रनों की पारी खेली।

मैच के पहले ही दिन देखने को मिली विकटों की बारिश

मैच में ऑस्ट्रेलियाई पेस बैटरी ने कमाल का प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका को मैच के पहले ही दिन मात्र 48.2 ओवर में 152 रनों पर ढेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और स्पिनर नाथन लियोन ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा दो-दो विकेट कप्तान पैट कमिंस और स्काॅट बोलैंड को मिले।

मैच के पहले दिन क्रिकेट फैंस को ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी भी देखने को मिली और दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 33.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। मैच में डेविड वार्नर गोल्डन डक का शिकार हुए, रबाडा ने उन्हें कैच आउट कराया। इसके बाद उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशाने 11-11 रन बनाकर आउट हो गए।

तो वहीं स्टीव स्मिथ ने कुछ समय क्रीज पर गुजारा और वह बल्लेबाजी करते हुए अच्छे दिख रहे थे, लेकिन 36 रन बनाकर एनरिक नाॅर्खिया की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। इसके बाद नाइटवाॅच मैन के तौर पर भेजे गए स्काॅट बोलैंड भी 1 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। क्रीज पर इस समय ट्रैविस हेड 75 रन बनाकर मौजूद है और ऑस्ट्रेलिया अभी भी 7 रन से पीछे हैं।

पहले टेस्ट मैच का पहला दिन खत्म होने के बाद फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन 

https://twitter.com/tauerbach/status/1604027562099105792?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1604027562099105792%7Ctwgr%5Ed98ea8c08a77f5752159148f268798b4709193d5%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Faus-vs-sa-cricket-fans-rejoice-as-the-gabba-wicket-produces-another-test-classic-on-day-1%2F

 

close whatsapp