AUS vs SA: अभ्यास सत्र में स्टीव स्मिथ के हाथ पर लगी चोट, तीसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs SA: अभ्यास सत्र में स्टीव स्मिथ के हाथ पर लगी चोट, तीसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल

आज यानी 3 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास सत्र के दौरान कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने स्टीव स्मिथ को एक गेंद फेंकी जो वो उनके हाथ पर जा लगी।

Steve Smith. (Photo by Mike Owen/Getty Images)
Steve Smith. (Photo by Mike Owen/Getty Images)

4 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। बता दें, मेजबान टीम ने शुरुआती दो मुकाबलों को जीतकर यह टेस्ट सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। हालांकि तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के बेहतरीन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के हाथ में गंभीर चोट लग गई जिसके चलते उनका तीसरे टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है।

आज यानी 3 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास सत्र के दौरान कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने स्टीव स्मिथ को एक गेंद फेंकी जो वो उनके हाथ पर जा लगी। अपनी उंगली को देखने से पहले स्टीव स्मिथ ने तुरंत ग्लव उतारे और दर्द में अपना हाथ हिलाने लगे। भले ही बाद में वह बल्लेबाजी करते रहे लेकिन दर्द उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी कोच ने कोई गेंद फेंकी हो और उससे खिलाड़ी चोटिल ना हुए हो।

पिछले साल हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप के पहले मैथ्यू मॉट ने की एक गेंद स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी के जबड़े में लग गई थी। बता दें, दूसरे टेस्ट के दौरान मिचेल स्टार्क कैमरन ग्रीन को भी काफी चोट लगी थी। इन दोनों को तीसरे टेस्ट में खेलते हुए नहीं देखा जाएगा।

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कर सकते हैं वापसी

न्यूज़कॉर्प के मुताबिक, मैथ्यू रेनशॉ और एश्टन एगर को कैमरन ग्रीन और मिचेल स्टार्क की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। एश्टन एगर अपने घर में पहली बार कोई टेस्ट मुकाबला खेलेंगे जबकि मैथ्यू 2018 के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली बार टेस्ट खेलते हुए दिखाई देंगे।

पैट कमिंस के मुताबिक जोश हेजलवुड तीसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। न्यूज़.कॉम.एयू के मुताबिक पैट कमिंस ने कहा कि, ‘इसके लिए हम कल देखेंगे। हेजलवुड काफी शानदार खिलाड़ी है। उन्होंने 50 मुकाबले खेल रखे हैं। किसी भी शख्स की तरह हम लोग भी यह देखकर काफी दुखी है कि पिछले 2 सालों में हेजलवुड ने ज्यादा टेस्ट मुकाबले नहीं खेले हैं।

मुझे लगता है कि पर्थ में हेजलवुड ने ज्यादा विकेट नहीं लिए थे लेकिन उसके बावजूद उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी। अगर हमें मौका मिलता है और वो पूरी तरह फिट होते हैं तो हम जोश हेजलवुड को अपने दल में जरूर शामिल करना चाहेंगे।’

close whatsapp