AUS vs SL: श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs SL: श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है।

AUS vs SL (Photo Source: X/Twitter)
AUS vs SL (Photo Source: X/Twitter)

AUS vs SL: ICC ODI World Cup 2023 में 16 अक्टूबर का महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। आपको बता दें दसुन शनाका चोटिल होकर वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं, शनाका की जगह कुसल मेंडिस श्रीलंका की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। दसुन शनाका की जगह प्लेइंग 11 में चमिका करूणारत्ने की एंट्री हुई है। वहीं मथिशा पथिराना की जगह लाहिरू कुमारा जो जगह मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

AUS vs SL: यहां देखें दोनों की प्लेइंग 11-

ऑस्ट्रेलिया :

मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिश, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड

श्रीलंका:

पाथुम निशांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान व विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करूणारत्ने, दुनिथ वेलालेग, महिश तीक्षणा, लाहिरू कुमारा, दिलशन मदुशंका

पिछले मैच में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन..?

ऑस्ट्रेलिया को पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 134 रनों से हार झेलनी पड़ी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 40.5 ओवरों में 177 रनों पर ऑलआउट हो गई। मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 46 रन की पारी टीम के लिए खेली।

श्रीलंकाई टीम को पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 344 रन बोर्ड पर लगाए थे, पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान की 131 रन की नाबाद पारी के चलते 48.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और जीत हासिल की।

AUS vs SL हेड टू हेड रिकॉर्ड:

मैच- 103

ऑस्ट्रेलिया- 63

श्रीलंका- 36

जानें कैसा रहेगा लखनऊ की पिच का हाल-

इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। पिच धीमी गति के लिए जानी जाती है, जिसके चलते बल्लेबाजों को दिक्कत होती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच की धीमी प्रकृति से तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलना शुरू हो जाता है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 219 रन है। इस पिच पर रन चेज करने वाली टीम ने वनडे में सर्वाधिक मैच जीते हैं, जिसके चलते टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।

यहां पढें- Australia vs Sri Lanka Dream 11 Prediction

close whatsapp