AUS-W vs IND-W Dream11 Prediction, 1st ODI: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट, पहले वनडे मैच के लिए- CricTracker Hindi

AUS-W vs IND-W: Dream11 Prediction, 1st ODI: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, पहले वनडे के लिए

ऑस्ट्रेलिया महिला और भारतीय महिला के बीच पहला वनडे मैच 5 दिसंबर को खेला जाएगा।

AUS-W vs IND-W (Photo Source: Getty Images)
AUS-W vs IND-W (Photo Source: Getty Images)

AUS-W vs IND-W: Dream11 Prediction, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया महिला (AUS-W) और भारत महिला (IND-W) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 5 दिसंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पिछली वनडे सीरीज मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की थी। वहीं, भारतीय टीम ने पिछली सीरीज अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसी हीली इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर है, WBBL के दौरान उन्हें बाएं घुटने में चोट लगी थी। हीली की गैरमौजूदगी में ताहलिया मैक्ग्रा टीम की कमान संभालेगी। वहीं, हरमनप्रीत कौर भारत की कमान संभालती हुई नजर आएगी। यास्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा जैसी खिलाड़ी टीम से बाहर है। दूसरी ओर, ऋचा घोष की टीम में वापसी हुई है जो एक्जाम के चलते न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर थी।

Click Here: AUS-W vs IND-W, 1st ODI – Live Cricket Score

Australia-W vs India-W, 1st ODI Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला, पहला वनडे
वेन्यू एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिसबेन
दिन और समय 5 दिसंबर, गुरुवार, सुबह 9ः50 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network and Disney+Hotstar

AUS-W vs IND-W, Head-to-Head Records in ODIs (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 53
ऑस्ट्रेलिया महिला ने जीते 43
भारत महिला ने जीते 10
नो रिजल्ट 00
टाई 00

Australia-W vs India-W, 1st ODI: Allan Border Field, Brisbane Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

एलन बॉर्डर फील्ड, ब्रिसबेन की पिच तेज गेंदबाजों को अधिक मदद करती हुई नजर आती है। हालांकि, जब बल्लेबाज एक बार सेट हो जाते हैं तो रन बनाना आसान हो जाता है। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है।

AUS-W vs IND-W, 1st ODI: Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11):

ऑस्ट्रेलिया महिला (Australia Women):

बेथ मूनी (विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्रा (कप्तान), एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, मेगन शट्ट, सोफी मोलिन्यू, डार्सी ब्राउन

भारत महिला (India Women):

स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (ऋता घोष), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रिया मिश्रा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी

AUS-W vs IND-W Dream11 Team, 1st ODI: पहले वनडे मैच के लिए

विकेटकीपर– बेथ मूनी, ऋचा घोष

बल्लेबाज– स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कैर, फीबी लिचफील्ड

ऑलराउंडर– दीप्ति शर्मा, एलिस पेरी, ताहलिया मैक्ग्रा

गेंदबाज– सोफी मॉलिन्यू, रेणुका सिंह ठाकुर, मेगन शट्ट

कप्तान और उप- कप्तान (पहली पसंद) किसे बनाए?

कप्तान स्मृति मंधाना

उप-कप्तान– एलिस पेरी

कप्तान और उप- कप्तान (दूसरी पसंद) किसे बनाए?

कप्तानहरमनप्रीत कौर

उप-कप्तान- ताहलिया मैक्ग्रा

Click Here: AUS-W vs IND-W, 1st ODI Match Prediction,

close whatsapp