ऑस्ट्रेलिया ने World Cup 2023 के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली अचानक एंट्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया ने World Cup 2023 के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली अचानक एंट्री

ऑस्ट्रेलिया ने टीम में एक बदलाव किया है और चोटिल एश्टन एगर की जगह मार्नस लाबुशेन को शामिल किया है।

Australia Cricket Team. (Image Source: Getty Images)
Australia Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेजबान भारत के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

ऑस्ट्रेलिया ने घोषित टीम में एक बदलाव किया है और चोटिल एश्टन एगर की जगह मार्नस लाबुशेन को शामिल किया है। कॉफ इंजरी के कारण एश्टन एगर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं लाबुशेन को दक्षिण अफ्रीका और फिर भारत के खिलाफ निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है।

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।

तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की जीत

कंगारू टीम की बात करें तो राजकोट में खेले गए तीसरे वनडे मैच में उसने भारत को 66 रनों से हरा दिया। हालांकि, वह सीरीज पहले ही गंवा चुका था। और इस तरह तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-2 पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और डेविड वॉर्नर के अर्धशतकीय पारी की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने भी अच्छी शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा ने 81 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इसके साथ ही विराट कोहली ने 56 रन बनाए। वहीं अय्यर ने 48 रनों का योगदान दिया। हालांकि, टीम 49.4 ओवर में 286 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने गेंद से कमाल किया। उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

बहरहाल, अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान से पहले ऑस्ट्रेलिया 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को पाकिस्तान और नीदरलैंड के साथ अभ्यास मैच खेलना है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?