AUS v WI: वनडे सीरीज के लिए हुआ ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, मैक्सवेल और रिचर्डसन हुए बाहर
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 फरवरी से खेली जाएगी वनडे सीरीज।
अद्यतन - Jan 22, 2024 11:46 am

ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इस वक्त टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड में दो बदलाव किए हैं। ग्लेन मैक्सवेल और झाय रिचर्डसन इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दो अनकैप्ड प्लेयर्स को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
इस स्क्वॉड में पहली बार बिग बैश लीग में उम्दा प्रदर्शन करने के बाद जेक फ्रेजर-मैकगर्क और जेवियर बार्टलेट को इंटरनेशनल टीम में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच इस वनडे सीरीज का आगाज 2 फरवरी से होगा। इस सीरीज में 13 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे।
ग्लेन मैक्सवेल और झाय रिचर्डसन हुए वनडे सीरीज से बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार मेलबर्न स्टार्स के साथ बीबीएल सीजन के बाद मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया द्वारा ‘प्रबंधित’ किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि वह 9 फरवरी से विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा होंगे। वहीं पिछले महीने पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलते समय रिचर्डसन के बाएं हिस्से में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में स्टीव स्मिथ कप्तान होंगे, वहीं ट्रैविस हेड को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं इस सीरीज से पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड जैसे सीनियर गेंदबाजों को आराम दिया गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड (उप-कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, लांस मॉरिस, मैट शॉर्ट, एडम जम्पा
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह को मिली नई Duty