IND v AUS: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, कमिंस से छीनी गई कप्तानी
वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
अद्यतन - अक्टूबर 28, 2023 3:03 अपराह्न

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भी टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। टीम इंडिया के प्लेयर्स के पास थोड़ा भी आराम करने का वक्त नहीं रहेगा। वर्ल्ड कप 2023 के बाद टीम इंडिया का फोकस टी20 पर रहने वाला है। दरअसल, अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप (2024) खेला जाना है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की तैयारी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज से करेगी।
ये सीरीज 23 नवंबर से भारत में ही खेली जानी है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए विकेटेकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को टीम का कप्तानी बनाया गया है।
डेविड वॉर्नर और स्मिथ की हुई वापसी
वहीं, स्टीव स्मिथ डेविड वॉर्नर टी-20 टीम में वापसी करने में कामयाब रहे। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर एश्टन एगर चोट के कारण इस सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन सके हैं। एश्टन एगर अगस्त में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में चोटिल हो गए थे। इसके अलावा वर्ल्ड कप में खेल रहे कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला त्रिवेन्द्रम में 26 नवंबर को होगा। तीसरा टी20 मुकाबला 28 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसके बाद चौथा टी20 मुकाबला 1 दिसंबर को नागपुर और सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाना है।
टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मैथ्यू वेड (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, जेसन बेहरनडॉर्फ, सीन एबॉट, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, एडम जम्पा, तनवीर सांघा।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों हरभजन सिंह कर रहे हैं पाकिस्तान को सपोर्ट?