Ashes 2033: पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल रहा मेजबान के नाम, इंग्लैंड अभी तक इस मैच में 377 रनों से आगे
इंग्लैंड की ओर से उनकी दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने 70 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 73 रन बनाए जबकि बेन डकेट ने 55 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 44 रन की पारी खेली।
अद्यतन - जुलाई 30, 2023 11:25 पूर्वाह्न

इस समय एशेज 2023 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। पांचवी टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 389 रन बना लिए हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 377 रनों की बढ़त भी बना ली है।
बता दें, इस पांचवें टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 283 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 295 रन बनाए। इंग्लैंड की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्रॉली ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 79 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
इंग्लैंड की ओर से उनकी दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने 70 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 73 रन बनाए जबकि बेन डकेट ने 55 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 44 रन की पारी खेली। कप्तान बेन स्टोक्स ने 67 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 42 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया जबकि जो रूट ने 106 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 91 रन बनाए। वो इंग्लैंड की दूसरी पारी में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 103 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 78 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया का पांचवा टेस्ट मैच जीतने के लिए करनी पड़ेगी कड़ी मेहनत
मोईन अली ने 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 29 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की ओर से अभी जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड क्रीज पर टिके हुए हैं। जहां एक तरफ जेम्स एंडरसन ने 14 गेंदों में दो चौकों की मदद से 8* रन बना लिए हैं वहीं ब्रॉड 2* रन पर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क ने अभी तक 19 ओवर में 94 रन देकर 4 विकेट झटक लिए हैं जबकि टॉड मर्फी ने 22 ओवर में 110 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी गेंदबाज जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट झटका।
खेल का चौथा दिन दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इंग्लैंड ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और ऑस्ट्रेलिया के सामने काफी जबरदस्त स्कोर खड़ा कर दिया है।
https://twitter.com/p4rthbh4tt/status/1685524913086668800?s=20
For one last time ☝🏻#Ashes2023 #StuartBroad pic.twitter.com/1TUWOSFYDL
— Watching (test) Cricket (@cricketyme) July 30, 2023
Stuart Broad,37 Announces Test Retirement Just Before James Anderson 41st Birthday. I Have No Words To Say Because It's James Anderson Birthday Today😉#JamesAnderson #StuartBroad #Ashes #Ashes2023
— Sachiin Ramdas Suryavanshi (@sachiinv7) July 30, 2023
Every run is cheered. #Ashes2023
— Abhisek Dahal (@abhii_99) July 29, 2023
https://twitter.com/AnshumanRajgar2/status/1685517901313261569?s=20
Zak Crawley’s Ashes: 4️⃣8️⃣0️⃣ runs
🤫 #zakcrawley #Ashes2023 pic.twitter.com/5QcXOoOTvV
— Zaryab Khan (@ZaryabMmd) July 30, 2023
An #Incredible inning going to end #Ashes2023 #StuartBroad#KingsQueensFinals
— ●⃝Ankit Rajput^•_•^ (@Ankitrajput_01) July 30, 2023
A half decent team thinks a chase a pretty flat deck is possible. I doubt Australia will make it to day 5. Have the English bowlers been under pressure at any time during this series? #Ashes2023
— Daniel Breban 🇮🇱 (@DBreban) July 30, 2023
#Ashes #Ashes2023 #Ashes23 #ENGvAUS
Severely Stunning #Bazball 🏏✌
Unique Sort Of Team Contribution By #EnglandCricket 👏#ZakCrawley #JohnyBairstow #JoeRoot #BenStokes @englandcricket @TheBarmyArmy pic.twitter.com/fDoHxKhqoG— Saumi (Forever SidNaazian) 🇮🇳💙🏏 (@BasuSaumi) July 30, 2023
In the last 3 matches of #Ashes2023 series, England have looked the better side. Their bowling has been sharp & difficult to score against. Their batsmen have blunted the Aussie attack, scoring at will. Stokes has captained his side better. #TestCricket #oval #ENGvAUS #AUSvENG
— Rakesh Khanna (@bobkhanna) July 30, 2023