ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने आर्मबैंड पहन शहीद पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी
आज यानी 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है।
अद्यतन - Dec 17, 2022 2:14 pm

आज यानी 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। पहला टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। इसी के साथ पहले टेस्ट के पहले दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बांह में काली पट्टी बांधकर खेलते हुए देखा गया।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने क्वींसलैंड के दो पुलिस अधिकारियों और एक स्थानीय निवासी को श्रद्धांजलि देने के लिए आर्मबैंड पहने थे, जो इस सप्ताह के शुरू में गोलीबारी की घटना में मारे गए थे। बता दें, ब्रिसबेन से करीब 3 घंटे पश्चिम में स्थित विएमबिला में 12 दिसंबर को एक ग्रामीण संपत्ति पर काफी गोलाबारी हुई थी जिससे पूरा देश दहल गया था। क्वींसलैंड पुलिस कांस्टेबल मैथ्यू अर्नोल्ड (26) और राहेल मैकक्रो (29) ने एलन डेयर नाम के एक स्थानीय व्यक्ति के साथ इस घटना में अपनी जान गंवा दी।
मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने 1 मिनट का मौन व्रत रखा और उन तमाम लोगों को श्रद्धांजलि दी जिनको इस हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रस्तोता जेम्स शेरी ने ब्रिसबेन में खचाखच भरे दर्शकों के सामने क्वींसलैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की ओर से हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने अपने दिवंगत साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद परेशान पुलिस अधिकारियों को सांत्वना दी।
हम उन तमाम लोगों को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं जिनको इस बुरे हादसे में अपनी जान गवानी पड़ी: जेम्स शेरी
जेम्स शेरी ने मुकाबले से पहले प्रेजेंटेशन में कहा कि, ‘इस सप्ताह की शुरुआत में हमारा देश एक बुरे हादसे का शिकार हुआ। क्वींसलैंड के वेस्टर्न डॉनस् में यह बुरा हादसा देखने को मिला। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड क्रिकेट, क्वींसलैंड पुलिस के कांस्टेबल मैथ्यू अर्नोल्ड और राहेल मैकक्रो और विएमबिला समुदाय के एलन डेयर की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करने वाले परिवारों और दोस्तों, सहकर्मियों और सभी के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड क्रिकेट क्वींसलैंड पुलिस के कांस्टेबल मैथ्यू अर्नोल्ड और राहेल मैकक्रो और विएमबिला समुदाय के एलन डेयर की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करने वाले परिवारों और दोस्तों, सहकर्मियों और सभी के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।’
मुकाबले की बात करें तो मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को उनकी पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। वो अभी भी 7 रन से ट्रेल कर रहे हैं। हेड 77 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 78* रन पर खेल रहे हैं।