तो क्या महेंद्र सिंह धोनी आज अपने करियर का आख़िरी टी20 मैच खेलेंगे, वजह बड़ी ठोस है

Advertisement

MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरू के मैदान पर सीरीज़ का दूसरा और अंतिम टी20 मैच खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। उमेश यादव पहले टी20 मैच में 20 ओवर में 14 रन लुटा बैठे थे। इस रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने टीम इंडिया को हरा दिया था।

Advertisement
Advertisement

दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को हर हाल में मैच जीतने का दबाव होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम इंडिया को टी20 सीरीज़ गंवानी पड़ सकती है। इसी के साथ माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी आज अपने करियर का आख़िरी टी20 मैच खेल सकते हैं। आंकड़ों और आगामी वर्ल्ड कप को देखते हुए कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आज बेंगलुरू में होने वाला फाइनल टी20 मैच धोनी के करियर का आख़िरी टी20 मैच हो सकता है।

धोनी का होगा आख़िरी वर्ल्ड कप

MS Dhoni. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 37 साल की हो गई है। इंग्लैंड में 30 मई से वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। अगला वर्ल्ड कप पांच साल बाद खेला जाएगा। तब महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 42 वर्ष होगी। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आख़िरी वर्ल्ड कप होगा। हालांकि कई पूर्व क्रिकेटर भी इशारा कर चुके हैं कि यह वर्ल्ड कप धोनी के करियर का आख़िरी वर्ल्ड कप होगा।

आज का टी20 मैच धोनी के करियर का हो सकता है आख़िरी टी20 मैच

आज बेंगलुरु के मैदान पर होने वाला टी20 मैच नीली जर्सी में धोनी के करियर का आखिरी टी20 मैच हो सकता है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से कप्तानी करते हुए टी20 मैच में खेलते नज़र आएंगे। वर्ल्ड कप के बाद धोनी अपने वनडे करियर को आगे बढ़ाने के लिए टी20 मैच से संन्यास की घोषणा कर सकते है। वर्ल्ड कप 2019 से पहले अब टीम इंडिया को कोई अंतराष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेलना है।

धोनी भी कई बार इशारा कर चुके हैं कि वह टी20 मैचों में युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं कि साल 2020 के टी20 वर्ल्ड कप में यह खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ सकें। ऐसे में धोनी आज अपना आखिरी टी20 मैच खेल सकते हैं। हालांकि इन कयासों पर धोनी का ही फैसला अंतिम फैसला होगा।

Advertisement