शुरुआती झटकों के बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ ने खेली अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

शुरुआती झटकों के बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ ने खेली अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 187 रन बना लिए हैं।

AUS VS PAK (Pic Source-Twitter)
AUS VS PAK (Pic Source-Twitter)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 187 रन बना लिए हैं। टीम अभी भी पाकिस्तान से 241 रनों से आगे है।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 318 रन बनाए थे। टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन ने 155 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 63 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 42 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया था। जवाब में पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 264 रन पर ऑलआउट हो गया।

टीम की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने 62 रन बनाए जबकि कप्तान शान मसूद ने 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मोहम्मद रिजवान ने 42 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर बनाए 187 रन

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एलेक्स कैरी 16* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम की ओर से दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने 176 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाए जबकि मिचेल मार्श ने 130 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 96 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने अपने शुरुआती चार विकेट महज 16 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श के बीच पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई।

पाकिस्तान की ओर से अभी तक मीर हमजा और शाहीन शाह अफरीदी ने तीन-तीन विकेट झटके हैं। खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 360 रनों से हराया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब देखना यह होगा कि इस दूसरे टेस्ट मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

https://twitter.com/MrHuzaifi/status/1740307154962452514

https://twitter.com/Surya_Vanshi444/status/1740304750829072721

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?