ऑस्ट्रेलिया टीम को Dinner के लिए बाहर जाना पड़ा भारी, फैन्स ने घेरने की पहले कर रखी थी तैयारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया टीम को Dinner के लिए बाहर जाना पड़ा भारी, फैन्स ने घेरने की पहले कर रखी थी तैयारी

स्टीव स्मिथ ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो किया है शेयर।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भले ही ऑस्ट्रेलिया टीम ने खराब आगाज किया था, लेकिन उसके बाद ये टीम जीत की पटरी पर लौट आई। वहीं इस टीम के खिलाड़ियों को भारत में काफी ज्यादा ही प्यार मिलता है, वॉर्नर से लेकर पैट कमिंस सहित कई खिलाड़ियों को फैन्स खासा पसंद करते हैं। जिसका नजारा हाल ही में धर्मशाला में देखने को मिला है अब।

नीदरलैंड टीम की हवा टाइट कर दी थी

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेला था, जहां इस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 399 रन लगा दिए थे। जिसके जवाब में नीदरलैंड की पूरी टीम महज 90 रनों पर आउट हो गई, वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैक्सवेल ने शानदार रिकॉर्ड बनाया था और उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा था महज 40 गेंदों में।

जब फैन्स के बीच फंस गई पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम

*स्टीव स्मिथ ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो किया है शेयर।
*वीडियो में उन्होंने दिखाई है धर्मशाला में फैन्स की भीड़।
*Dinner के लिए आई इस टीम को देखने आए थे कई फैन्स।
*बड़ी मुश्किल से बस में बैठे थे टीम के सभी खिलाड़ी।

स्टीव स्मिथ की इंस्टा स्टोरी से ली गई तस्वीर

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

मैक्सवेल ने जमकर किया था प्रहार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

अब कब है ऑस्ट्रेलिया टीम का मुकाबला?

धर्मशाला पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम का अगला मुकाबला कल यानी की 28 अक्टूबर को खेला जाएगा, जहां ये मैच कीवी टीम के खिलाफ होगा। इस समय दोनों ही टीमें धमाकेदार लय में चल रही है, ऐसे में ये मुकाबला काफी कमाल का होगा। तो कल दूसरे मैच में बांग्लादेश का सामना नीदरलैंड से होगा और ये मैच कोलकाता में खेला जाना है। जिसके बाद 29 अक्टूबर के दिन एक मैच होगा, जो टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। 2019 का खिताब जीतने वाली इंग्लिश टीम इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई है, तो दूसरी ओर टीम इंडिया लगातार अपनी छठी जीत दर्ज करने मैदान में उतरेगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?