जेस जोनासेन ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सारा गुडरहम से की शादी; दिल्ली कैपिटल्स (DC) समेत अन्य क्रिकेट बिरादरी ने दी बधाई

ब्रिस्बेन हीट और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी है।

Advertisement

Jess Jonassen and Sarah Gooderham (Image Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की स्टार ऑलराउंडर जेसिका जोनासेन और सारा गुडरहम अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा कपल हैं। जोनासेन ने 14 अप्रैल को सोशल मीडिया पर कुछ आकर्षक तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी शादी की घोषणा की, जो 6 अप्रैल को हवाई में संपन्न हुई।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दें, जेसिका जोनासेन और सारा गुडरहम ने साल 2018 में सगाई की और 2020 में शादी करने वाले थे, लेकिन COVID-19 के कारण उन्होंने अपनी शादी को स्थगित कर दिया था। हालांकि, उन्होंने अंततः 6 अप्रैल को हवाई में समलैंगिक विवाह किया, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।

जेसिका जोनासेन ने लॉन्ग-टाइम पार्टनर सारा से शादी की

जेसिका ने ट्विटर पर उनकी खास मित्र के साथ शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की, जो एक नीले समुद्र के तट पर हुई थी। इन तस्वीरों में 30-वर्षीय ऑलराउंडर को सफेद शर्ट और ऑफ-व्हाइट पैंट पहने देखा जा सकता है, जबकि सारा ने ग्रे ब्लेजर के साथ सफेद शर्ट और सफेद पैंट पहनी थी। दोनों इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

ट्विटर पर अपनी शादी की खबर का खुलासा करते हुए, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने लिखा, “सरप्राइज! तीसरी बार किश्मत ने साथ दिया। मैंने फाइनली मेरी बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली। मेरे दिल में 6 अप्रैल का हमेशा एक खास स्थान रहेगा।”

इस बीच, इस पोस्ट के ट्विटर पर वायरल होने के तुरंत बाद फैंस कमेंट सेक्शन में इस समलैंगिक कपल को बधाई देने लगे। जानी-मानी प्रेसेंटेटर नेरोली मीडोज, जो वर्तमान में आईपीएल 2023 की ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा हैं, और ऑस्ट्रेलियाई लेखिका मेगन मौरिस ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी है।

इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग (WBBL) की टीम ब्रिस्बेन हीट और भारत की महिला प्रीमियर लीग (WPL) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी है। आपको बता दें, जेसिका जोनासेन WBBL में ब्रिस्बेन हीट और WPL में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रतिनिधित्व करती है।

यहां देखिए कैसे नवविवाहित जोड़े को मुबारकबाद दी गई –

Advertisement