Women’s T20 WC 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया की ओर से फाइनल खेलेंगी एलिस पैरी? कोच ने फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा
जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 5 जुलाई को खेला जाएगा
अद्यतन - जुलाई 2, 2026 7:45 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने यूके में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। तो वहीं, इस फाइनल मुकाबले में अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पैरी के खेलने को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम की हेड कोच Shelley Nitschke ने बड़ा अपडेट दिया है।
गौरतलब है कि 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर, रिकाॅर्ड 8वीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, इस मैच में हरफनमौला एलिस पैरी 2 रन के निजी स्कोर पर रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गई थीं। इस वजह से पैरी के फाइनल में खेलने को लेकर अनिश्चितता है। हालांकि, फाइनल से पहले टीम की हेड कोच ने बड़ा बयान दिया है।
Shelley Nitschke ने दिया बड़ा अपडेट
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की हेड कोच ने हाल में ही आईसीसी के हवाले से कहा- “अभी पूरी तरह से कुछ भी नहीं कह सकते। जाहिर है, मैच के बाद से हमने ट्रेनिंग नहीं की है, इसलिए हम कल ट्रेनिंग करेंगे और उम्मीद है कि वह ठीक रहेंगी और रविवार को खेलने के लिए उपलब्ध होंगी, लेकिन अभी इस बारे में कोई साफ तस्वीर नहीं है। हमें भरोसा तो है, लेकिन अभी यह 100% पक्का नहीं कह सकते कि स्थिति कैसी है।”
कोच ने आगे कहा- “मुझे लगता है कि कुछ चीजें ऐसी हैं जो वह टीम में योगदान देने और अपनी जगह बनाए रखने के लिए करना चाहती हैं। चाहे वह फील्डिंग हो या विकेट के बीच दौड़ना। लेकिन एक बात यह भी है कि यह वर्ल्ड कप का फाइनल है।”
खैर, इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 5 जुलाई, रविवार को लाॅर्ड्स लंदन में ऑस्ट्रेलिया और सेमीफाइनल 2 की विजेता टीम के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच आज 2 जुलाई को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कींग्सटन ओवल में खेला जाएगा।