'मुझे इन गेंदों से अच्छे नतीजे मिले हैं' डेथ ओवर्स गेंदबाजी को लेकर दिया बड़ी बात बोल गए आवेश खान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे इन गेंदों से अच्छे नतीजे मिले हैं’ डेथ ओवर्स गेंदबाजी को लेकर दिया बड़ी बात बोल गए आवेश खान

आईपीएल 2024 में खेले गए 14 मैचों में 16 विकेट हासिल कर चुके हैं आवेश खान

Avesh Khan (Image Credit- Twitter X)
Avesh Khan (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल सीजन का एलिमिनेटर मैच कल 22 मई को राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RR vs RCB) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में राजस्थान ने आरसीबी के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल कर, क्वालिफायर दो में जगह बना ली है।

तो वहीं इस मैच में राजस्थान राॅयल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और कप्तान संजू का यह फैसला गेंदबाजों ने एकदम सही कर दिखाया, खासकर तेज गेंदबाज आवेश खान ने। मुकाबले में आवेश ने 4 ओवर में 44 रन खर्चते हुए 3 विकेट हासिल किए और आरसीबी को 172 रनों पर रोकने में राजस्थान की मदद की।

दूसरी ओर, एलिमिनेटर मुकाबले के बाद आवेश खान ने अपनी डेथ ओवर्स गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। आईपीएल 2024 में 16 विकेट हासिल कर चुके आवेश का कहना है कि उन्हें इस गेंदबाजी से अच्छे नतीजे मिले हैं।

आवेश खान ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच हुए एलिमिनेटर मैच के बाद आवेश खान ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- मैच में मैं हमेशा अपना 100% देता हूं, निश्चिंत रहता हूं, और अपने लक्ष्य के शीर्ष पर वही गेंद फेंकता हूं जिसके बारे में मैंने सोचा होता।

डेथ ओवरों में, मैं हमेशा वाइड यॉर्कर/यॉर्कर या धीमी बाउंसर फेंकने की कोशिश करता हूं। मुझे इन गेंदों से अच्छे नतीजे मिले हैं और मैं गेंदबाजी में ज्यादा बदलाव नहीं करता।

आवेश ने आगे कहा- पिछले साल जब मैं लखनऊ के लिए खेला था, तो उस समय मैं टीम के साथ 10 रणजी ट्राॅफी मैच खेलकर जुड़ा था। मैंने उस समय 320 ओवर गेंदबाजी की थी और शरीर सही से साथ नहीं दे रहा है। मानसिक और शारीरिक थकान स्पष्ट रूप से दिखाई दी होगी।

मैंने पिछले सीजन में भी प्रयास किया, लेकिन परिणाम नहीं मिले। एक गेंदबाज के तौर पर आपको पता होता है। आईपीएल बहुत ज्यादा प्रयास की मांग नहीं करता है, यह बस आपके चार और टीम के 20 ओवर का मुकाबला है।

close whatsapp