वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर खड़े, अक्षर पटेल का सोशल मीडिया पर दर्द आया सामने
चोटिल अक्षर पटेल एक के बाद एक मैच से होते जा रहे हैं अब बाहर।
अद्यतन - Sep 25, 2023 5:56 pm

पहले एशिया कप और फिर वर्ल्ड कप दोनों ही मेगा टूर्नामेंट की टीम में सेलेक्टर्स ने चहल से ज्यादा अक्षर पटेल पर भरोसा जताया है, जिसका कारण है गेंदबाजी के साथ-साथ ये खिलाड़ी बल्लेबाजी में भी कमाल कर देता है। लेकिन इस खिलाड़ी ने फिलहाल पूरी टीम की चिंता बढ़ा रखी है जिसका कारण है उनको लगी चोट।
कब लगी थी अक्षर पटेल को चोट?
हाल ही में टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 अपने नाम किया है, जहां फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को मात देते हुए खिताब जीता था। इसी एशिया कप के सुपर-4 मुकाबलों के दौरान अक्षर पटेल को चोट लगी थी, जिसके कारण वो इस टूर्नामेंट का फाइनल भी नहीं खेल पाए थे और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में भी नजर नहीं आ रहे हैं।
अक्षर पटेल अपनी चोट से परेशान हैं अब काफी ज्यादा ही
*चोटिल अक्षर पटेल एक के बाद एक मैच से होते जा रहे हैं अब बाहर।
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे से बाहर हुए अब पटेल।
*दूसरी ओर स्पिन गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर Pet Dog के साथ डाली तस्वीर।
*साथ ही तस्वीर के कैप्शन में इस खिलाड़ी ने लिखी काफी इमोशनल बात।
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर पोस्ट की है स्पिनर अक्षर पटेल ने
अनुभवी स्पिन गेंदबाज आर अश्विन हैं पूरी तरह तैयार
दूसरी ओर अगर वर्ल्ड कप तक पटेल फिट नहीं हो पाते हैं, तो उनकी जगह टीम में आर अश्विन ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के जरिए, आर अश्विन ने लंबे समय बाद इस प्रारूप में अपनी जगह बनाई है। वहीं कल के मैच में इस खिलाड़ी ने 3 विकेट भी अपने नाम किए थे, साथ ही अश्विन अक्षर की तरह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने का भी दम रखते हैं। ऐसे में अगर वर्ल्ड कप से पटेल बाहर होते हैं तो अश्विन का टीम में आना तय माना जा रहा है।