ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे Axar Patel, वर्ल्ड कप 2023 से हो सकते हैं बाहर..! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे Axar Patel, वर्ल्ड कप 2023 से हो सकते हैं बाहर..!

अक्षर पटेल एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे।

Axar Patel (Photo Source: X/Twitter)
Axar Patel (Photo Source: X/Twitter)

Axar Patel: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आ रही है। पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। सीरीज का तीसरा मैच 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा, तीसरे मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है। अक्षर पटेल (Axar Patel) को भी तीसरे वनडे के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया था। लेकिन वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और तीसरे वनडे से बाहर हो चुके हैं।

तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे Axar Patel

भारतीय खिलाड़ी अक्षर पटेल (Axar Patel) को एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी। जिसके चलते उन्हें फाइनल मुकाबले से बाहर होना पड़ा था। वाशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल की जगह स्क्वॉड में शामिल किया गया था और उन्हें प्लेइंग 11 में भी जगह मिली थी। अक्षर पटेल (Axar Patel) बाएं क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव से जूझ रहे है।

क्रिकबज की रिपोर्ट की मुताबिक अक्षर पटेल (Axar Patel) पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले से बाहर रहेंगे। अक्षर पटेल इस वक्त एनसीए बैंगलोर में रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- IND vs AUS 2023: वर्ल्ड कप 2023 से पहले शतक लगाते ही विराट कोहली की बैटिंग पोजीशन छीनने को लेकर बयानबाजी करने लगे श्रेयस अय्यर!

अश्विन को मिल सकती वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड में जगह

अक्षर पटेल के चोटिल रहने के चलते रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड कप 2023 भारतीय स्क्वॉड में उनकी जगह लेते हुए नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में अश्विन ने शानदार खेल दिखाया है। अश्विन की गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा है। दो मैचों में अश्विन अब तक 4 विकेट ले चुके हैं। क्रिकबज के अनुसार बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि अक्षर पटेल वर्ल्ड कप 2023 से पहले पूरी तरह फिट हो सकते हैं। अक्षर पटेल वर्ल्ड कप 2023 के वॉर्म-अप मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

close whatsapp