काफी ज्यादा तनाव में हैं बल्लेबाज Azam Khan, अपने इंस्टा अकाउंट को लेकर उठाया बड़ा कदम
अपने वजन को लेकर Troll हो रहे Azam Khan ने उठाया एक बड़ा कदम।
अद्यतन - जून 4, 2024 10:59 पूर्वाह्न

पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज Azam Khan लगातार खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण है उनका वजन और 22 गज पर फ्लॉप प्रदर्शन। जिसके चलते इस बल्लेबाज को लगातार सोशल मीडिया पर Troll किया जा रहा है, ऐसे में आजम काफी तनाव में चले गए हैं और उन्होंने एक बड़ा कदम उठा लिया है।
कैसा रहा है Azam Khan का करियर?
Azam को हर कोई मजबूत खिलाड़ी बताता है, साथ ही वो लंबे-लंबे छक्के भी उड़ाते हैं लीग क्रिकेट में। वैसे इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान टीम से साल 2021 में अपना डेब्यू किया था, जो टी20 प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। ऐसे में आजम ने अपने करियर में अभी तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम सिर्फ 88 रन ही हैं। जिसे देखते हुए इस टी20 वर्ल्ड कप में उनको खुद को साबित करना होगा, वरना उनका इंटरनेशल करियर खत्म हो सकता है।
Azam Khan अब सोशल मीडिया से दूर भाग रहे हैं
*अपने वजन को लेकर Troll हो रहे Azam Khan ने उठाया एक बड़ा कदम।
*बल्लेबाज ने इंस्टा अकाउंट के सभी के सभी पोस्ट को तुरंत हटा दिया है।
*आजम ने सभी पोस्ट को हाइड किया या फिर डिलीट, इसका नहीं हुआ खुलासा।
*फैन्स आजम के खिलाफ उनके पोस्ट पर भी किए जा रहे हैं थे लगातार कमेंट।
ये क्या कर डाला बल्लेबाज Azam Khan ने?
![]()
पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का स्वैग देख लो
कप्तान बाबर का एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल
दूसरी ओर पाक टीम के कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने Azam Khan को सभी के सामने वजन को लेकर Troll कर डाला है। जहां इस वीडियो में पाक कप्तान ने इस बल्लेबाज को पूरी टीम के सामने गैंडा बोल दिया था, अब ये वीडियो सामने आने के बाद हर किसी के निशाने पर बाबर हैं और उन्हें फैन्स ने सोशल मीडिया पर काफी कुछ सुनाया है। वहीं पाक टीम का पहला मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 6 जून को यूएस से होगा।