T20 World Cup 2026: अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंडर खेल की वजह से जीता अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का POTM

T20 World Cup 2026: अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंडर खेल की वजह से जीता अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का POTM

उमरजई ने मैच नंबर 28 में कमाल का खेल दिखाया

Azmatullah Omarzai (Image Credit- Twitter X)
Azmatullah Omarzai (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 28 में ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) अफगानिस्तान के लिए यूएई के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए जर आए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उमरजई ने मैच का प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड (POTM) भी अपने नाम किया।

मुकाबले में अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो अजमतुल्लाह उमरजई की शानदार गेंदबाजी ने सही साबित कर दिखाया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की तेज पिच पर भी उमरजई ने कसी गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 15 रन खर्चे और चार बड़े विकेट हासिल किए। उमरजई ने यूएई के सलामी बल्लेबाज आर्यंश शर्मा (0) को पहले ओवर की चौथी गेंद पर कैच आउट कराया।

इसके बाद उन्होंने खतरनाक दिख रहे शोएब खान (68), हर्षित कौशिक (0) और सैयद हैदर (13) का भी विकेट अपने नाम किया और अंत के ओवर में यूएई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। इसके बाद, जब अफगानिस्तान यूएई से मिले 161 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुश्किल परिस्थिति में नजर आ रही थी।

तो अजमतुल्लाह उमरजई यही नहीं रुके, उन्होंने 21 गेंदों में 2 चौके और 3 शानदार छक्कों की मदद से 40* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। खिलाड़ी के ऑलराउंडर खेल की वजह से अफगानिस्तान ने मुकाबले में जीत हासिल करते हुए सुपर 8 उम्मीदों को भी जीवित रखा।

अफगानिस्तान का आखिरी मैच कनाडा से

गौरतलब है कि अब अफगानिस्तान को अपने आखिरी लीग मैच में कनाडा का सामना करना है। अफगानिस्तान और कनाडा के बीच यह मैच 19 फरवरी, गुरूवार को चेन्नई के एमए चिदंमबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करते ही, अफगानिस्तान सुपर 8 में अपनी दावेदारी को और मजबूत कर सकती है। देखने लायक बात होगी कि अपने आखिरी लीग मुकाबले में राशिद खान एंड कंपनी कैसा खेल दिखाने वाली है?

close whatsapp