बाबा अपराजित ने आगामी घरेलू सीजन से पहले छोड़ा तमिलनाडु का साथ, अब इस टीम की ओर से खेलते हुए आएंगे नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाबा अपराजित ने आगामी घरेलू सीजन से पहले छोड़ा तमिलनाडु का साथ, अब इस टीम की ओर से खेलते हुए आएंगे नजर

बाबा अपराजित को पिछले साल हुए रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए तमिलनाडु टीम से ड्रॉप कर दिया गया था

Baba Aparajith
Baba Aparajith. (Photo Source: TNPL)

तमिलनाडु की ओर से लंबे समय तक खेलने के बाद अब आगामी घरेलू सीजन में बाबा अपराजित केरल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, श्रेयस गोपाल के जाने के बाद केरल क्रिकेट एसोसिएशन को एक शानदार ऑलराउंडर की बेहद जरूरत थी। हालांकि, अब आगामी घरेलू सीजन में बाबा अपराजित केरल की ओर से खेलेंगे। वहीं श्रेयस गोपाल कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ चुके हैं।

बाबा अपराजित को पिछले साल हुए रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए तमिलनाडु टीम से ड्रॉप कर दिया गया था और यही वजह है कि ऑलराउंडर ने अपनी राज्य टीम को छोड़ने का फैसला किया। बाबा अपराजित का सपना है कि वो आगामी सीजन में संजू सैमसन के साथ खेलते हुए नजर आए। सैमसन की गैरमौजूदगी में इस धुआंधार ऑलराउंडर को केरल टीम की कप्तानी करते हुए भी देखा जा सकता है।

तमिलनाडु टीम का साथ कुलदीप सेन भी छोड़ चुके हैं। कुलदीप सेन पिछले साल तमिलनाडु टीम में शामिल हुए थे, लेकिन आगामी सीजन से पहले वह मध्य प्रदेश टीम में वापसी कर चुके हैं। तमिलनाडु की ओर से इस बेहतरीन तेज गेंदबाज ने तीन फर्स्ट क्लास मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने तीन विकेट झटके।

आगामी सीजन में मनदीप सिंह त्रिपुरा की ओर से खेलेंगे

आपको बता दें, अनुभवी बल्लेबाज मनदीप सिंह आगामी घरेलू सीजन में त्रिपुरा की ओर से खेलेंगे। यही नहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋतिमान साहा भी बंगाल टीम में वापसी कर चुके हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सीजन में मनदीप सिंह ने पंजाब टीम की कप्तानी की थी। मनदीप सिंह की कप्तानी में पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को अपने नाम किया था। हालांकि, अच्छे प्रदर्शन के बावजूद आईपीएल में उन्हें किसी भी टीम ने अपने स्क्वॉड में शामिल नहीं किया था।

त्रिपुरा ने आगामी सीजन में जीवनजोत सिंह को भी साइन किया है। 2023-24 सीजन में जीवनजोत सिंह को उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए देखा गया था और उससे पहले इस युवा खिलाड़ी ने छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लिया था। उन्होंने 92 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 38.11 के औसत से 5451 रन बनाए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?