पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम के ऊपर इमाद वसीम का फूटा गुस्सा, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम के ऊपर इमाद वसीम का फूटा गुस्सा, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 10 मई से हो रही है।

Babar Azam and Imad Wasim (Pic Source-X)
Babar Azam and Imad Wasim (Pic Source-X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए जमकर अभ्यास कर रही है। पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 10 मई से हो रही है। यह तीनों ही मुकाबले आयरलैंड के डबलिन में खेले जाएंगे।

हालांकि इस टी20 सीरीज से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और शानदार ऑलराउंडर इमाद वसीम के बीच अभ्यास सत्र के दौरान किसी चीज को लेकर बहस हो रही है। दोनों ही काफी गंभीर दिख रहे है और टीम के बाकी खिलाड़ी उन्हें शांत करते हुए नजर आए।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इमाद वसीम बाबर आजम से बहस कर रहे हैं और उनके साथ नसीम शाह और पाकिस्तान टीम के बाकी खिलाड़ी भी मौजूद है। यह वीडियो फरीद खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है और उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा है, ‘बाबर आजम और इमाद वसीम के बीच में क्या हुआ?’

यह रही वीडियो:

आयरलैंड दौरे में बाबर आजम को पाकिस्तान टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में और भी कई शानदार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह टी20 सीरीज 10 मई से 14 मई तक खेली जाएगी और इसके बाद पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज खेलेगा। बता दें, इसी साल जून महीने में टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेला जाना है और पाकिस्तान टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा है। हालांकि इसके बावजूद टीम आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेगी। पाकिस्तान टीम आगामी टी-20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?