बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में फेल हुए बाबर आजम, घरेलू सरजमीं पर दर्ज किया शर्मनाक रिकॉर्ड
इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - अगस्त 21, 2024 6:41 अपराह्न

इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह निर्णय अभी तक शानदार रहा है। पाकिस्तान ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट पहले दिन टी ब्रेक तक गंवा दिए हैं।
इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनका विकेट बांग्लादेश के बेहतरीन तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने झटका।
बाबर ने पहली गेंद को डिफेंस किया, लेकिन दूसरी गेंद उनके बल्ले से लगकर बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास के पास गई। लिटन दास ने अपने दाई ओर डाइव लगाते हुए बाबर का शानजार कैच पकड़ा। इस तरह पाकिस्तान में पहली बार टेस्ट में बाबर आजम बिना खाता खोले आउट हुए हैं।
यहां देखें वीडियो:
🔔 ka king gone for a duck 🤡#BabarAzam #PAKvsBAN #PakistanCricket #apple #Iran #ImranKhan pic.twitter.com/sxVNvYDD0r
— ズム乃ノ尺 (@BadassKK) August 21, 2024
अभी तक पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में बाबर आजम के अलावा सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक दो रन और कप्तान शान मसूद 6 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पहले दिन के खेल के टी ब्रेक तक शोरिफुल इस्लाम ने दो विकेट झटके हैं, जबकि हसन महमूद ने एक विकेट अपने नाम किया है।
बाबर आजम की बात की जाए तो पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। बाबर आजम की कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह सुपर-8 में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी।
भले ही पाकिस्तान टीम की शुरुआत पहले टेस्ट में इतनी अच्छी ना हुई हो, लेकिन उनके पास अभी भी ऐसे कई खिलाड़ी है जो महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।