ये क्या! बाबर आजम को अभ्यास करने के लिए पूर्व दिग्गज को नेट्स में बुलाना पड़ा
पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।
अद्यतन - अक्टूबर 29, 2021 8:13 अपराह्न

मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत सनसनीखेज तरीके से की है। इस टूर्नामेंट में अब तक पाकिस्तान ने कुल 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। भारत और न्यूजीलैंड से भिड़ने के बाद अब टीम को आगे अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड जैसी टीमों से भिड़ना है।
इसी बीच पाकिस्तान को अपना तीसरा मुकबला 29 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे दिग्गज स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं जिसको ध्यान में रखते हुए कप्तान बाबर आजम ने इस मुकाबले से पहले स्पिनर्स का सामना करने के लिए जमकर पसीना बहाया। इमाद वसीम और शादाब खान जैसे स्पिनर्स होते हुए उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक से गेंदबाजी करने को कहा और उनकी गेंदों के खिलाफ जमकर अभ्यास की।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें पूर्व दिग्गज स्पिनर और टीम के अंतरिम मुख्य कोच सकलैन मुश्ताक बाबर आजम को गेंदबाजी करते हुए दिखे। वीडियो में बाबर आजम ने मुश्ताक की गेंदों का सामना अच्छे तरीके से किया और कुछ गेंदों पर बड़े-बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश की। यह वीडियो देखने के बाद फैंस बेहद खुश हुए और जमकर कमेंट करते हुए दिखे।
यहां देखिए PCB का वह वीडियो
Saqlain vs Babar!@Saqlain_Mushtaq in full flow 😍#WeHaveWeWill#T20WorldCup pic.twitter.com/PC0IvDXdo5
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 29, 2021
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सकलैन मुश्ताक ने क्या कहा ?
पाकिस्तान के अंतरिम कोच सकलैन मुश्ताक ने कहा कि टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे की कंपनी का मजा ले रहे हैं और टीम काफी आत्मविश्वास से भरी दिखाई दे रही है। उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान की नजर अच्छा खेल खेलने पर रही है, 2009 में चैंपियन बनने के बाद सुपर 12 के ग्रुप 2 में टॉप पर रहना अच्छी बात है। यह टूर्नामेंट टी-20 मैचों का है और इसके लिए आपको पूरी योजना बनानी पड़ती है। इसलिए आने वाले मैचों में इसी तरह का प्रदर्शन करने पर पूरा फोकस रहेगा।”