Babar Azam को भारत आने की है बहुत खुशी, सोशल मीडिया की तस्वीरें बता रही हैं सारी कहानी
पाक टीम के कप्तान Babar Azam हैं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव।
अद्यतन - Oct 1, 2023 4:30 pm

इन दिनों पाकिस्तान टीम काफी ज्यादा ही खबरों में बने हुई है, जिसका कारण है Babar Azam की कप्तानी वाली इस टीम का भारत आना। जी हां, कई सालों बाद पाक टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत आई है, जहां इस टीम का शानदार स्वागत हुआ है। दूसरी और खुद कप्तान बाबर भी शायद भारत आ कर काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं, जिसका नजारा उनके सोशल मीडिया पर हाल ही में देखने को मिला है।
किस टीम से होगा पाकिस्तान का पहला मैच?
दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम को कई जानकारों ने फेवरेट बताया है, साथ ही इस टीम का हाल के समय में प्रदर्शन भी काफी दमदार रहा है। वहीं Babar Azam की कप्तानी वाली ये टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच श्रीलंका के साथ खेलेगी, ये मैच 10 अक्टूबर के दिन खेला जाएगा। उसके बाद पाक टीम का सामना टीम इंडिया से होगा, जहां ये मैच 14 अक्टूबर के दिन अहमदाबाद के मैदान पर होगा और इस मैच को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स में एक अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है।
भारत आने की खुशी कंट्रोल नहीं हो रही है Babar Azam से
*पाक टीम के कप्तान Babar Azam हैं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव।
*इसी कड़ी में बाबर ने फैन्स के साथ अपनी एक नई तस्वीर की है शेयर।
*जहां अपनी इस नई तस्वीर में काफी ज्यादा ही खुश नजर आ रहे हैं बाबर।
*वहीं फैन्स ने भी कप्तान की इस तस्वीर पर किए हैं काई सारे कमेंट्स।
एक नजर Babar Azam की उस नई तस्वीर पर भी
हाल ही में GYM वाला पोस्ट भी किया था शेयर
भारत में हार के साथ किया पाक टीम ने आगाज
दूसरी ओर वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले सभी टीमें अभ्यास मैच खेल रही है, इसी कड़ी में पाक टीम ने भी अपना पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जहां इस मैच में पाकिस्तान टीम ने 300 से ज्यादा रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, लेकिन न्यूजीलैंड ने बड़ी ही आसानी से टारगेट को अपने नाम कर जीत हासिल कर ली थी।