बाबर ‘फेल’ आजम ने फिर से अपने फैन्स को बना दिया बेवकूफ
पाकिस्तान टीम आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है अपना मैच।
अद्यतन - Nov 3, 2022 3:27 pm

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने कुछ समय पहले विराट कोहली की खराब लय के लिए ट्वीट किया था, जिसके बाद वक्त ऐसा पलटा कि विराट जमकर रन बना रहे हैं और बाबर तब से लेकर अभी तक फेल हो रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ और ये बल्लेबाज फिर से फेल हो गया।
टी-20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी करना भूले बाबर आजम
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बल्लेबाजी करना भूल गए हैं, जहां नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे के खिलाफ इस बल्लेबाजी ने सिर्फ 4,4 रन बनाए थे। तो टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान का बल्लेबाजी में खाता तक नहीं खुला था।
बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका को गिफ्ट में दिया अपना विकेट
*पाकिस्तान टीम आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है अपना मैच।
*इस मुकाबले में भी फेल रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी में।
*बाबर के बल्ले से अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी निकले सिर्फ और सिर्फ 6 रन।
*सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को अब किया जा रहा है काफी ज्यादा ट्रोल।
हर मैच में टीम और फैन्स को निराश कर रहे हैं बाबर आजम
इफ्तिखार और शादाब खान ने बदला खेल
एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी, लेकिन उसके बाद इफ्तिखार और शादाब ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और पाक टीम को अच्छे स्कोर पर पहुंचा दिया। लेकिन ओपनर बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी ज्यादा निराश किया।