AUS vs PAK: पाकिस्तान को जीत नहीं दिला पाए बाबर आजम लेकिन मैदान पर स्टीव स्मिथ के साथ की जमकर मस्ती
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 79 रनों से मात दी।
अद्यतन - Dec 29, 2023 5:06 pm

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 79 रनों से मात दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान की बात की जाए तो टीम के खिलाड़ी इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।
मैच के दौरान पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को स्टीव स्मिथ के साथ मजाक करते हुए देखा गया। दरअसल बाबर आजम नाथन लियोन के ओवर से पहले गार्ड ले रहे थे। इतनी देर में स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ ने उनसे कुछ कहा जिसके बाद बाबर आजम ने अपना बल्ला उनकी ओर कर दिया। दोनों को इसके बाद हंसते हुए देखा गया।
यह रही वीडियो:
Incredible banter!
Look at how Babar asks Smith only to bat, when he is getting ready to take guard and Smith goes 🙏
😂 😂 😂#AUSvPAK pic.twitter.com/SYnsDFP7ao
— Nikhil 🏏 (@CricCrazyNIKS) December 29, 2023
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच को किया अपने नाम
बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच की अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 318 रन बनाए थे जिसके जवाब में पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 264 रन पर ऑलआउट हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को उनकी दूसरी पारी में 262 रन पर ऑलआउट किया। मेजबान की ओर से दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने 176 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 50 रनों की शानदार पारी खेली जबकि मिचेल मार्श ने 130 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 96 रन बनाए।
एलेक्स केरी ने भी 53 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में शाहीन शाह अफरीदी और मीर हमजा ने चार-चार विकेट झटके जबकि आमेर जमाल ने दो विकेट हासिल किए। इसके बाद पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में 237 रन पर ऑलआउट हो गया।
टीम की ओर से कप्तान शान मसूद ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि बाबर आज़म ने 41 रन बनाए। युवा खिलाड़ी आगा सलमान ने 70 गेंद में 6 चौकों की मदद से 50 रन बनाए जबकि मोहम्मद रिजवान ने 35 रनों का योगदान दिया। हालांकि कोई भी खिलाड़ी इस मैच में अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने 5 विकेट झटके जबकि मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट अपने नाम किए। तीन मैच की टेस्ट सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है।