World Cup 2023: बाबर आजम ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा- हम उनकी वजह से….
वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम अब तक लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है।
अद्यतन - Oct 24, 2023 4:26 pm

बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को 23 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के बाद पूरे क्रिकेट जगत में पाक टीम की काफी आलोचना हो रही है। यह इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार है। वहीं उस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बेहद निराश दिखे।
अफगानिस्तान से मिली हार के बाद बाबर आजम ने अपनी प्रतिक्रिया दी. बाबर आजम ने कहा कि इस हार से हम बेहद निराश हैं। हमारी टीम ने अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने निराश किया। हमारे गेंदबाज मिडिल ओवर में विकेट निकालने में नाकाम रहे।
बाबर का मानना है कि उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्लेबाजों ने बोर्ड पर अच्छा स्कोर लगाकर शानदार काम किया। लेकिन 29 वर्षीय खिलाड़ी ने स्पिन के अनुकूल चेपॉक स्टेडियम में बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बनाने के लिए गेंदबाज पर निराशा व्यक्त की।
अफगानिस्तान से मिली हार के बाद काफी निराश दिखे बाबर आजम
मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम ने कहा कि, हमने अच्छा स्कोर बनाया था पर गेंदबाजी में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा क्योंकि हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले पाए. वर्ल्ड कप में अगर आप एक डिपार्टमेंट में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो आपको हार का सामना करना पड़ता है।”
बाबर ने इस दौरान यह भी कहा कि मैदान में हमने बाउंड्री नहीं रोकी और रन दे दिए, हमने बीच के ओवरों में लेंथ पर गेंद नहीं डाली, खासकर हमारे स्पिनरों ने। हम बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके। बाबर आजम के इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वो अपने स्पिनर्स के प्रदर्शन खुश नहीं दिखे। पूरे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के स्पिनर्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।
बाबर आजम ने कहा कि अफगानिस्तान ने हमारी टीम को तीनों डिपार्टमेंट में पछाड़ दिया. इस कारण वह जीत के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल पा रही है। खासकर, गेंदबाजी और फील्डिंग में… लेकिन हम आगामी मैचों में चीजों को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। हम इस पिच के मुताबिक सही लाइन और लेंग्थ पर गेंदबाजी करने में नाकाम रहे। हम अफगान बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पाए।
यह भी पढ़ें: IPL के पूर्व क्रिकेटर के साथ हुआ बड़ा हादसा, मुंबई की एक बिल्डिंग में लगी आग और खोया अपना सब कुछ