कितनी ‘अशुभ’ थी बाबर आजम की पारी, अर्धशतक लगाने के बाद भी पाकिस्तान टीम हारी
न्यूजीलैंड ने पाक टीम को पहले टी20 में 46 रनों से हराया।
अद्यतन - जनवरी 12, 2024 5:05 अपराह्न

कप्तानी छोड़ने के बाद बाबर आजम पाकिस्तान टीम के लिए सिर दर्द बनते जा रहे थे, जहां उनका बल्ला लगातार फेल हो रहा था और टीम के लिए बोझ बन रहे थे। लेकिन कीवी टीम के खिलाफ शुरू हुई टी20 सीरीज ने बाबर को थोड़ी राहत दी है, लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम आज पहला मैच हार गई और इस दौरान टीम के कई प्रमुख बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप भी रहे।
बाबर आजम का बल्लेबाजी क्रम भी बदल दिया गया
पहले पाकिस्तान टीम का कप्तान रहते हुए बाबर आजम ओपनिंग बल्लेबाजी करने आते थे, लेकिन अब टी20 टीम की कप्तानी शाहीन के हाथों में और बाबर का बल्लेबाजी क्रम भी बदल गया है। जहां न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ हुए पहले टी20 मैच में बाबर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और इसे लेकर पहले ही रिपोर्ट्स सामने आ गई थी।
बाबर आजम ने खेली शानदार पारी, फिर भी पाक टीम हारी
*न्यूजीलैंड ने पाक टीम को पहले टी20 में 46 रनों से हराया।
*इस दौरान लंबे समय बाद बाबर आजम का तेजी से चला बल्ला।
*बाबर ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना करते हुए बनाए 57 रन।
*लेकिन उसके बाद भी पूर्व कप्तान नहीं दिला पाया टीम को जीत।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच का स्कोर कार्ड
बाबर आजम की जगह नए कप्तान शाहीन की हुई खूब पिटाई
दूसरी ओर पाकिस्तान टीम के नए टी20 कप्तान शाहीन शाह की आज गेंदबाजी में जमकर पिटाई हुई, साथ ही शाहीन Finn Allen को कभी नहीं भूल पाएंगे। दरअसल, Finn Allen ने शाहीन के एक ओवर में 24 रन बटोर लिए, फिन ने शाहीन के उस ओवर में दो तो छक्के लगाए और तीन चौके जड़ दिए। वहीं शाहीन ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 46 रन दे डाले और आखिर में 3 विकेट झटके। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कुल 5 मैचों की टी20 सीरीज है, जिसमें मेजबान टीम 1-0 से आगे है और सीरीज का अगला यानी की दूसरा मैच 14 तारीख के दिन खेला जाएगा।