वर्ल्ड कप मुकाबलों को लेकर Babar Azam कर रहे हैं स्पेशल अभ्यास, वीडियो शेयर कर विरोधियों को डराया! - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप मुकाबलों को लेकर Babar Azam कर रहे हैं स्पेशल अभ्यास, वीडियो शेयर कर विरोधियों को डराया!

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने एक वीडियो किया है शेयर।

Babar Azam (Image Credit- Instagram)
Babar Azam (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम को भी फेवरेट बताया जा रहा है, जहां Babar Azam की कप्तानी वाली टीम ने कई मेगा टूर्नामेंट में अपना दमदार प्रदर्शन दिखाया है। साथ ही इस बार भी ये टीम पूरी लय में नजर आ रही है, दूसरी ओर टीम के कप्तान बाबर भी वर्ल्ड कप के लिए स्पेशल अभ्यास करने में लगे हुए हैं।

Babar Azam का खास गेंदबाज नहीं होगा टूर्नामेंट का हिस्सा

जी हां, वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले Babar Azam की टीम को बड़ा झटका लगा था, जहां पाक टीम के प्रमुख गेंदबाज नसीम शाह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वहीं उनकी जगह टीम में हसन अली को शामिल किया गया है, जिसके बाद देखना अहम होगा की क्या हसन नसीम की कमी पूरी कर पाएंगे या नहीं।

कड़ी धूप में Babar Azam ने किया स्पेशल अभ्यास

*पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने एक वीडियो किया है शेयर।
*Babar Azam अपने इस वीडियो में नेट्स सेशन में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
*अभ्यास के दौरान बाबर ने लगाए थे कई सारे कमाल के शॉट्स भी।
*वहीं आज पाकिस्तान टीम खेल रही है न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच।

Babar Azam के उस वीडियो पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

पाकिस्तान टीम के अभ्यास का वीडियो भी आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

अभ्यास मैच हो गए हैं शुरू

दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 से पहले सभी टीमों के अभ्यास मैच शुरू हो गए हैं, जहां इन मैचों के जरिए सभी टीमें भारत की पिचों को समझने की कोशिश करेंगी। साथ ही टीम इंडिया भी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अभ्यास मैच खेलेगी, वहीं भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है। इस बदलाव के तहत चोटिल स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद उनकी जगह टीम में आर अश्विन की एंट्री हो गई है। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है, जो 8 अक्टूबर के दिन चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?